सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म MS धोनी के एक्टर संदीप ने किया सुसाइड, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म MS धोनी के एक्टर संदीप ने किया सुसाइड
Updated : February 16, 2021 08:57 AM ISTहिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हुए एक और सुसाइड मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम एस धोनी’ में सरदार परम सिंह के किरदार में नज़र आये एक्टर संदीप नाहर ने सुसाइड कर लिया है। इसके पीछे की वजह पत्नी कंचन से उनके बिगड़े रिश्ते को माना जा रहा है।
दरअसल, सुसाइड से पहले संदीप ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने पत्नी के साथ बिगड़े रिश्ते पर बात की। संदीप कहते हैं कि कंचन और उनकी माँ ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया। वो इतने ज्यादा दुखी हो गए थे कि शूटिंग के बाद भी उनका घर जाने का मन नहीं करता था। उन्हें डर रहता था कि घर पहुंचने पर कंचन किसे नए मुद्दे को लेकर उनसे लड़ाई करने लगेंगी।
View this post on Instagram
बता दें, संदीप और कंचन ने साल 2019 में परिवार को बिना बताये शादी कर ली थी। वो चाहते थे अगर रिश्ते में सब कुछ ठीक रहा तो वो परिवार वालों को अपनी शादी की जानकारी दे देंगे। लेकिन वो इस रिश्ते में इतना परेशान हो गए कि अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। संदीप ने पहले भी यह कदम उठाने की कोशिश की। लेकिन वो दूसरा मौका देना चाहते थे। इस बार बात इतनी बढ़ गई कि वो खुद को रोक नहीं पाए और अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
View this post on Instagram
वहीं, पुलिस फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसी के बाद साफ़ हो पायेगा कि एक्टर की मौत कैसे हुई है। संदीप, एम एस धोनी के अलावा अक्षय कुमार की ‘केसरी’ और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुके थे।