सुशांत की थैरेपिस्ट का खुलासा, 'बुरे समय में रिया चक्रवर्ती ही थी एक्टर का सबसे बड़ा सपोर्ट'
सुशांत की थैरेपिस्ट का खुलासा, 'बुरे समय में रिया चक्रवर्ती ही...
Updated : August 02, 2020 12:18 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत डेथ मामले में उनके पिता केके सिंह की FIR के बाद ये केस पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाये। रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और उनके पैसे एंठने जैसे गंभीर आरोप लगे। इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर रिया को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अब इस बीच सुशांत की थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर का बयान सामने आया है। उन्होंने रिया के सपोर्ट में कई बातें कहीं है।
थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर ने इस बारे में मोजो डॉट इन से बात की। उन्होंने बताया कि सुशांत डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। सुसैन वॉकर कहती हैं 'सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बारे में सोशल मीडिया पर में चल रही गलत सूचनाओं और साजिश के चलते मैंने बयान देने का फैसला किया है। बतौर मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक मैंने नवंबर और दिंसबर 2019 में कई अवसरों पर सुशांत और रिया से मुलाकात की। इस साल जून में भी एक बार फिर से रिया से बातचीत हुई थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'सुशांत बाईपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। उनके पास कई किस्म के तनाव, मेजर डिप्रेशन और कभी-कभी डिसऑर्डर थिकिंग।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि अवसाद और हाइपोमेनिया के अपने संघर्ष के दौरान सुशांत बुरी तरह से पीड़ित थे। रिया उनके लिए काफी मददगार थी। जब पहली बार में उनसे बतौर कपल मिला, मैं उनकी द्वारा दिखाए गए, चिंता, प्यार और समर्थन से काफी प्रभावित था। यह सबूत था कि वह कितने नजदीक थे। रिया उनके अप्वॉइंटमेंट्स का ख्याल रखती थीं और उन्हें शामिल होने के लिए हिम्मत भी दी।'
बता दें, पिछले दिनों सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ FIR करके पूरा केस पलट दिया था। उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने FIR में कहा कि रिया ने सुशांत को परिवार से दूर किया, उनके पैसे ऐंठे, उनके परिवार का सुशांत की निजी जिंदगी में दखलंदाजी दी, रिया सुशांत के पैसों पर अपना खर्च चलाती थी। उनके पुराने भरोसेमंद स्टाफ को बदला गया। अब इस मामले में बिहार पुलिस मुंबई जा कर अपनी जांच पड़ताल पूरी कर रही है।
#RheaChakraborty gives out a statement saying she has full faith that justice will be served. pic.twitter.com/dY669DeVj5
— Filmfare (@filmfare) July 31, 2020