सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले अपडेट हो गया था उनका विकिपीडिया पेज? ये है वायरल थ्योरी का सच!
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर नई थ्योरी
Updated : July 01, 2020 05:27 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत का निधन हाल फ़िलहाल फिल्म इंडस्ट्री को लगे सबसे बड़े झटकों में से एक है। 14 जून की सुबह सुशांत ने अपने बांद्रा वाले फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी उम्र सिर्फ़ 34 साल थी और वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे। मुंबई पुलिस सुशांत की आत्महत्या के मामले में जांच कर रही है और अभी तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें सुशांत के परिवार के लोगों से लेकर, इंडस्ट्री में उनके साथ काम कर चुके लोगों तक के बयान शामिल हैं। लेकिन सुशांत के फैन्स लगातार अपने फेवरेट एक्टर की मौत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, उनका मानना है कि बॉलीवुड में बाहरी होना इसके पीछे की वजह है।
इन्टरनेट और सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर कई नई-नई थ्योरी निकल का आ रही हैं और इन्हीं में से एक ये है कि उनकी मौत से पहले ही उनके विकिपीडिया पेज पर इसकी जानकारी अपडेट कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक़, सुशांत ने सुबह 10 बजे के बाद आत्महत्या से अपनी ज़िन्दगी ख़त्म की थी, लेकिन ट्विटर पर वायरल हो चुके स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक़ उनके विकिपीडिया पेज पर ये जानकारी 8 बजकर 59 मिनट पर अपडेट कर दी गई थी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Sushant singh rajput Wikipedia page updated at about 8:59 AM for his death while according to police till 10:00 AM, he was fine.#PMDoCBIEnquieryForSSR
— Akshat Jain (@Akshat_600) July 1, 2020
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >His wikipedia edit is locked. So, that someone will not edit about his mysterious death.Please change Cause of death from Sucide to -Not clear. It's not truth, its only presumtion.Still it needs investigation. It's a murder. @itsSSR #SSRMurderCase @Wikipedia #CBIEnquiryForSSR pic.twitter.com/AL1EY4lg0T
— shalu shrivastava (@shalushrivastav) June 28, 2020
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Can you believe that a person like @itsSSR would go on updating his @Wikipedia page and at precisely 9:08 am to mention that he committed suicide. We demand #CBIEnquiryForSushantSinghRajput and @CMOMaharashtra has to intervene asap to stop tampering of evidence! @narendramodi pic.twitter.com/s6H7X5O9bP
— Sonam Raj Verma (@SonamRajVerma) July 1, 2020
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#PMDoCBIEnquieryForSSR Look at #SushantSinghRajput wikipedia page He committed suicide time of entry 9.08 AM four and half hours before the news arrived pic.twitter.com/lpA9AaVdyP
— Chayan Chatterjee (@Satyanewshi) July 1, 2020
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >How come they update the wikipedia page even before sushant died...
— pang zee 1 (@zeebolt_) July 1, 2020
According to source he played online game till 9.30am
Then what the fck is this....#CBIEnquiryForSSR #SushantSinghRajput #PMDoCBIEnquieryForSSR pic.twitter.com/PaqMhFeKOX
हालांकि, ये दावा गलत है क्योंकि पेज पर ये जानकारी दिल्ली में बेस्ड एक यूजर द्वारा 8:59 UTC पर अपडेट की गई थी। विकिपीडिया IST (इंडियन स्टैण्डर्ड टाइम) की जगह UTC (कोऑर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम) इस्तेमाल करता है जो IST से लगभग साढ़े पांच घंटे पीछे है, यानी विकिपीडिया पर जो जानकारी अपडेट की गई वो लगभग दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर अपडेट की गई थी। ये जानकारी सुशांत के विकिपीडिया के पेज के हिस्ट्री सेक्शन से अआराम से चेक की जा सकती है।