ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने गोवा में अर्सलान गोनी के साथ मनाया बर्थडे; कन्फर्म किया रिलेशनशिप?
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने गोवा में अर्सलान के साथ मनाया बर्थडे
Updated : October 27, 2021 08:55 PM ISTऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने मंगलवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। पेशे से इंटिरियर और फैशन डिजाइनर सुजैन का जन्मदिन इसलिए भी सुर्खियों मे है क्योंकि उन्होंने ये जन्मदिन अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्सलन गोनी के साथ गोवा में मनाया। इस मौके पर अनुष्का रंजन और आदित्य सील भी मौजूद थे।
View this post on Instagram
अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में सुजैन के बर्थडे की झलक दिखाई है। बर्थडे गर्ल केक काटने से पहले अर्सलान का हाथ पकड़े नजर आती हैं। वो उन्हें आगे की ओर ला रही होती हैं लेकिन वीडियो में अर्सलान आगे आने से थोड़ा हिचकिचाते हैं और इसके बाद सभी मिलकर बर्थडे सॉन्ग गाना शुरू कर देते हैं। सुजैन के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।
अभी तक सुजैन खान आर्सलान गोनी ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया है लेकिन खबरे यही हैं कि दोनों अब रिलेशनशिप मे हैं। अनुष्का के अलावा आदित्य ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सुजैन संग बर्थडे की तस्वीर शेयर की है।
View this post on Instagram
अर्सलान ने भी सुजैन के जन्मदिन पर साथ फोटो पोस्ट की थी।