स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, माहि विज और पूजा चोपड़ा 'जहां चार यार' में आयेंगी नज़र, फर्स्ट लुक रिलीज़
स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, माहि विज और पूजा चोपड़ा....
Updated : March 01, 2021 01:28 PM ISTस्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, माहि विज और पूजा चोपड़ा स्टारर फिल्म ये चारों ही दमदार एक्ट्रेस हैं। अभी तक अपनी हर परफॉरमेंस से इन्होंने ऑडियंस को खुश कर दिया है। अब खास बात ये है कि ये चारों एक्ट्रेस एक साथ आने वाली हैं। फिल्म का नाम है 'जहां चार यार' जिसका आज एलान हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी के लुक्स शेयर करते हुए जानकारी दी है।
तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में बताया है कि स्वरा, शिखा, माहि और पूजा स्टारर 'जहां चार यार' कमल पांडे द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। ये कमल की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म होगी। फिल्म को विनोद बच्चन द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है जिसकी शूटिंग 5 मार्च से उत्तर प्रदेश और फिर गोवा में होगी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >SWARA - SHIKHA - MEHER - POOJA: FILM ANNOUNCEMENT... #SwaraBhasker, #ShikhaTalsania, #MeherVij and #PoojaChopra star in #JahaanChaarYaar... Directorial debut of writer Kamal Pandey... Produced by Vinod Bachchan... Filming starts 5 March 2021... Will be shot in #UP and #Goa. pic.twitter.com/fujrcMts0u
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 1, 2021
बता दें, ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी की है, जो असहाय एकरसता के एक झटके में फंस गईं हैं। बड़े बच्चों और दूर हो चुके पतियों के साथ, उनके मीडिल क्लास लाइफ में कुछ नहीं बचता। लेकिन एक गोवा ट्रिप उनकी लाइफ बदल देता है। इन्हीं चारों के जीवन में आये इस बदलाव पर ही ये पूरी फिल्म है। शूटिंग समय पर निपट गई तो इस साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज़ हो जाएगी।