पिता सैफ अली खान की तरह बनते जा रहे हैं नन्हें तैमूर, जानिए कैसे !
Updated : February 19, 2019 05:58 PM ISTइसमें कोई शक नहीं कि सैफ अली खान और करीना कपूर का नन्हा नवाब तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड्स है। तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर जब पैदा हुए थे उस समय पापा सैफ ने कहा था कि वो कभी करीना जैसे दिखते हैं तो कभी मेरे जैसे। लेकिन असल में तो तैमूर अपने नाना रंधीर कपूर जैसे ज्यादा दिखते हैं।
वैसे तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर ही नहीं बल्कि जिस तरह से वो मीडिया फ्रेंडली हो गए हैं उस हिसाब से वो बिलकुल करीना पर गए हैं। लेकिन तैमूर की ऐसी बहुत सी आदतें हैं जो उन्हें छोटा सैफ अली खान बनाती है। अगर यकीन न हो तो ये रिपोर्ट पढ़िए। वो हर मामले में सैफ अली खान जैसे ही हैं-
गिटार लवर
हम
ये तो हम सभी जानते हैं कि सैफ अली खान बहुत अच्छा गिटार बजाते हैं। लेकिन अब पापा सैफ की राह पर बेटे तैमूर भी निकल पड़े हैं। हाल में वायरल हुई तैमूर की गिटार बजाती हुई विडियो देख आप समझ जायेंगे कि ये छोटे सैफ हैं। तैमूर भी पिता की तरह म्यूजिक और गिटार में इंटरेस्ट रखते हैं !
घुड़सवारी
हर लड़की का सपना होता है कि उनका राजकुमार घोड़ी पर सवार हो कर उन्हें लेने आये हैं। ऐसे में करीना कपूर का सपना तो पहले ही पूरा हो चुका है। क्योंकि सैफ घुड़सवारी करने में माहिर जो हैं। वैसे सैफ अपने छोटे तैमूर को भी घुड़सवारी करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। खास बात ये है कि पिता के साथ घुड़सवारी करने को तैमूर भी खूब एन्जॉय करते हैं।
नवाबी शिष्टाचार
सैफ और करीना की पहचान यही है कि वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स हैं। लेकिन सैफ नवाबी परिवार से आते हैं। जहाँ उनके व्यवहार में सलाम और आदाब जैसे शब्द शामिल है। साथ ही सम्मानजनक व्यवहार उन्हें एक आदर्श नावाव बनाता है। इतना ही नहीं सैफ इस बात की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि तैमूर भी इस नवाबी परम्परा को सीखे और माने। वैसे काफी हद तक तैमूर नवाबी स्टाइल सीख गए हैं।
म्यूजिक में दिलचस्पी
सैफ अली खान म्यूजिक में कुछ खास दिलचस्पी रखते हैं। जो शायद किसी से नहीं छुपी है।ऐसे कई मौके रहे हैं जब सैफ ने जैज और वेस्टर्न म्यूजिक के लिए अपना प्यार दिखाया हो। साथ वो लेड जपेलिन के बड़े फैन रहे हैं। तो हर पिता की तरह सैफ भी चाहते हैं कि तैमूर भी म्यूजिक में इंटरेस्ट रखे। और अच्छी बात है कि नन्हें तैमूर अभी से ही सोने से पहले फ्रेडरिक चोपिन और प्योत्र इलिच त्चिकोवस्की को सुनते हैं।
स्विट्जरलैंड का दौरा
अपने अक्सर सैफ और करीना की स्विटजरलैंड में छुट्टियाँ मनाते हुए तस्वीरें देखी होंगी। क्योंकि सैफ के लिए स्विटजरलैंड का गस्ताद धरती की सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए सैफ हर बार वेकेशन पर सिर्फ यहीं आते हैं।तो ये बात तो पक्की है कि आगे चल कर ये जगह तैमूर की भी फेवरेट जगह होने वाली है।
देखिये तैमूर का ये वीडियो -