तैमूर ने हल्क बनकर लाइव टीवी पर मारी एंट्री, सैफ दे रहे थे इंटरव्यू!
तैमूर ने हल्क बनकर लाइव टीवी पर मारी एंट्री
Updated : March 26, 2020 11:08 AM ISTसैफ अली खान और करीना कपूर कितनी ही बार ये कह चुके हैं कि वो अपने सुपर-क्यूट बेटे तैमुर को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। लेकिन उनकी इस बात से किसी भी तरह तैमूर को लेकर लोगों का प्यार कम होता नहीं नजर आ रहा। जैसे ही सोशल मीडिया पर तैमूर की कोई फोटो आती है वो कुछ ही देर के अन्दर बुरी तरह वायरल हो जाती है। सोशल मीडिया पर तैमूर का जो क्रेज़ है, वो अच्छे-अच्छे नामी बॉलीवुड एक्टर्स का नहीं है। लेकिन हाल ही में तैमूर ने पहली बार नेशनल टीवी पर अपना डेब्यू किया। जी हां तैमूर अब टीवी पर भी आ चुके हैं।
लेकिन असल में ये सब कुछ हुआ तुक्के में! दरअसल, सैफ अली खान बुधवार को टाइम्स नाओ चैनल के साथ फोन पर इंटरव्यू कर रहे थे। यहां तैमूर ने कोरोनावायरस के खतरे, प्रधानमंत्री मोदी की लॉकडाउन की घोषणा, सेल्फ-क्वारंटाइन से डील करने, और फैन्स के लिए अपने मैसेज को लेकर काफी सारी बातें की। लेकिन तभी सैफ के इंटरव्यू के बीच एक बेहद मजेदार डिस्टर्बेंस करते हुए एंट्री ली, उनके बेटे तैमूर ने। तैमूर भागते हुए आए और सैफ से वहीं रहने की जिद करने लगे। फिर सैफ ने उन्हें उठा कर कैमरा के सामने ही अपनी गोद में बिठा लिया। तैमूर ने मशहूर कॉमिक कैरेक्टर हल्क का मास्क लगाया हुआ था (जिसे सैफ ने उतारा) और ग्लव्स पहने हुए थे। ये देखिए तैमूर के लाइव टीवी इंटरव्यू में एंट्री मारने का वीडियो।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Live & #Exclusive | Watch: The SPECIAL GUEST Taimur joins his dad (Saif Ali Khan) wearing the Hulk mask and gloves on @thenewshour. He's loving the interview. | #21DayLakshmanRekha pic.twitter.com/zoN0nCPNiY
— TIMES NOW (@TimesNow) March 25, 2020
अब तो तैमूर टीवी पर भी डेब्यू कर चुके हैं। कहीं ऐसा न हो कि तैमूर को लाइव कैच करने के चक्कर में अब न्यूज़ वाले सैफ का इंटरव्यू करने की होड़ मचा दें!