सिद्धार्थ शुक्ला के बाद ऐसे अपनी हिम्मत बढ़ा रही हैं शहनाज़ गिल, कहा-'खुद से कहती हूं हौंसला रख'
शहनाज़ गिल ने कहा-'खुद से कहती हूं हौंसला रख'
Updated : October 14, 2021 07:42 PM ISTसिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक्ट्रेस शहनाज़ गिल अब वापस अपने काम पर लौट रही हैं। हाल में उन्हें अपनी पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' को प्रोमोट करते हुए स्पॉट किया गया था। इस प्रमोशन के दौरान शहनाज़ लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ देखा गया था। अब फिल्म का ये प्रमोशन वीडियो वायरल हो रहा है।
फिल्म प्रमोशन के दौरान शहनाज़ ने कुछ ऐसा कह दिया कि इस मुश्किल वक़्त में एक्ट्रेस की ये बात सभी के दिल को छू रही है। शहनाज़ कहती हैं कि वो खुद से कहती हैं 'हौंसला रख'। ये कहते दिलजीत पीठ थपथपाते हुए उनकी हिम्मत बढ़ाते हैं। देखिये-
Inspiration For Million People @ishehnaaz_gill ?
— AYAAN? (@BB_13AYAAN) October 10, 2021
STAY Strong Queen MORE Power To You ❤️?#ShehnaazGill | #HonslaRakh pic.twitter.com/uWBbcw9ppH
बता दें, 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस घटना के बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से गायब हैं। फिल्म ‘हौंसला रख’ के कुछ ही प्रमोशन में वो नज़र आई। लेकिन अब वो काम पर लौट आई हैं। फैंस उनकी हिम्मत और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ कर रहे हैं। शहनाज़ के लिए ये मुश्किल वक़्त है। ऐसी भी खबरें आई कि वो फिल्मों के सेट पर रोती हुई स्पॉट की गई हैं। लेकिन वो आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान सिद्धार्थ की माँ रीता शुक्ला उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।