टाइगर श्रॉफ ने मिथुन के गाने पर किया मॉडन डिस्को, डांस मूव्स देख कर हैरान हुए लोग
टाइगर श्रॉफ ने मिथुन के गाने पर किया मॉडर्न डिस्को डांस
Updated : March 18, 2020 01:28 PM ISTटाइगर श्रॉफ कमाल के डांसर हैं। फिल्मों में उनके शानदार डांस मूव्स देख कर तो फैंस हैरान हो जाते हैं। अब वो इस जनरेशन का डिस्को डांस भी ले आये हैं। टाइगर ने कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिस्को डांस 2।0 का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया था। अब पूरा गाना रिलीज़ हो गया है।
टाइगर के पिछले डांस सोंग खूब पसंद किये गए थे। अब उन्हें इस नए अवतार में पुराने गाने पर डांस करते देखना मज़ेदार लग रहा है। टाइगर के डांस मूव्स शानदार और नए हैं। ऐसा डांस तो अपने पहले नहीं देखा होगा।
आमतौर पर रीमिक्स गाने इतने पसंद नहीं किये जाते हैं। लेकिन लगता है टाइगर अपने इस डिस्को स्टाइल से ऑडियंस को खुश कर देंगे। गाने को बोस्को ने कोरियोग्राफ किया है जो इससे पहले भी कई शानदार गानों में अपनी डांस स्टाइल दिखा चुके हैं।
1982 में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर ने खूब धूम मचाई थी। मिथुन को पहला डिस्को डांसर माना जाता था। अब मिथुन को तगड़ी टक्कर देने के लिए टाइगर मॉडर्न डिस्को पर ऑडियंस को खुश कर रहे हैं। ओरिजिनल गाने को बप्पी लहरी ने बनाया था। इस नए डिस्को डांसर गाने को बेनी दयाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं सलीम सुलेमान का म्यूजिक है।
टाइगर श्रॉफ हाल में अपनी फिल्म बागी 3 को लेकर चर्चाओं में रहे थे। फिल्म को ऑडियंस की तरफ से मिलाजुला रिस्पोंस मिल रहा था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं कर पाई। अब टाइगर अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गये हैं।