बड़ी खबर, सलमान को रिप्लेस कर सकते हैं ऋतिक रोशन, दिलजीत का पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने !
बड़ी खबर, सलमान को रिप्लेस कर सकते हैं ऋतिक रोशन
Updated : September 11, 2019 06:25 PM ISTहिंदी फ़िल्में देखने वालों के लिए अपने चाहिते स्टार्स से जुड़ी भी हर खबर बड़ी होती है। ऐसी खबरे हम लेकर आये हैं आपके लिए। आज यांनी बुधवार को बॉलीवुड में खबरों का बाज़ार काफी गर्म है। तो अगर आप सुबह से काम में बिजी थे और आपसे गलती से कोई बड़ी खबर छूट गई है तो एक बार ‘बड़ी खबर’ पर नज़र दौड़ा लीजिये। आज बॉलीवुड सलमान खान की इंशाअल्लाह से लेकर रणबीर कपूर सबकी खबरे हैं।
सलमान को रिप्लेस कर सकते हैं ऋतिक
सलमान अब संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह का हिस्सा नहीं है। इसके अब्द से ही मेकर्स सलमान को रिप्लेस करने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों की माने में इंशाअल्लाह में सलमान की जगह अब ऋतिक रोशन या रणवीर सिंह नज़र सकते हैं।
दिलजीत पाकिस्तान विवाद
दिलजीत दोसांझ को पाकिस्तान के रहने वाले रेहान सिद्दीकी का न्यौता स्वीकर करना भारी पड़ गया है। रेहान ने दिलजीत को अमेरिका में होने वले एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए कहा था। ये कॉन्सर्ट 21 सितंबर को अमेरिका में होने वाला है। लेकिन अब दिलजीत के खिलाफ FWICE ने नोटिस जारी कर दिया है और विदेश मंत्रालय से उनका वीज़ा रद्द करने की मांग की है।
प्रियंका को सुनाई सज़ा
प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर सामने आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका को टैग करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्हें 7 की सज़ा की बात की गई है। इस ट्वीट में प्रियंका द्वारा बोले डायलॉग को गलत बताया है। इस डायलॉग में प्रियंका, फरहान को कहती हैं -‘एक बार आयशा ठीक हो फिर साथ में लूटेंगे।’ बैंक लूटने वाली लाइन पुलिस को पसंद नहीं आई और उन्हें इसके बाद मिलने वाली सज़ा याद दिलाने लगे।
रणबीर कपूर करेंगे कबीर सिंह के डायरेक्टर के साथ काम
शाहिद कपूर के साथ सुपरहिट कबीर सिंह बनाने के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ मिल कर एक स्क्रिप्ट पर काम किया है। अब खबरे ये हैं कि इस फिल्म में संदीप रणबीर कपूर को डायरेक्ट कर सकते हैं।
वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 के सेट पर आग
वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 के सेट पर आग लगने की खबर सामने आई थी। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव के फिल्मीस्तान में चल रही थी। वहीं फिल्म का सेट लगाया गया था। आग करीब 12:40 पर लगी जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं।