फैंस की भीड़ में फंसे वरुण धवन और नोरा फतेही, स्कूटर पर सवार होकर भागे
फैंस की भीड़ में फंसे वरुण धवन और नोरा फतेही, स्कूटर पर सवार होकर भागे
Updated : December 26, 2019 01:37 PM ISTवरुण धवन हर साल क्रिसमस के मौके पर मुंबई के माउंट मैरी चर्च जाते हैं। इस बुधवार को भी वो 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की को-स्टार नोरा फतेही के साथ उसी चर्च पहुंचे। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि दोनों को स्कूटर पर ही भागना पड़ा। वरुण और नोरा दोनों ही अपना फेस कवर करके गए थे लेकिन लोगों ने उन्हें पहचान लिया।
देखते ही देखते चर्च के बाहर वरुण के साथ सेल्फी लेने के लिए भारी भड़ी लग गई। वरुण को निलकने तक का रास्ता नहीं बचता है। लेकिन तभी एक पपराजी उन्हें अपने स्कूटर पर बैठा कर बाहर निकालता है। लेकिन भीड़ उनको घेर लेती है। कुछ और लोगों की मदद से वो स्कूटर आगे बढ़ जाता है और पपराजी वरुण को लेकर निकल जाता है और भीड़ उनके पीछे पीछे भागने लगती है।
वरुण के अलावा एक वीडियो नोरा फतेही की भी सामने आई है, जिसमें वो उस भीड़ से बाहर निकल गई हैं और किसी दूसरे पपराजी के स्कूटर पर जा रही हैं। एक दूसरा पपराजी उनकी वीडियो बना रहा है। नोरा उसे देखकर फिल्म की प्रमोशन करने लगती हैं।
वरुण और नोरा का पपराजी के स्कूटर पर बैठ कर निकलने वाली वीडियो काफी वायरल हो रही है। वरुण धवन की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी है। जोकि अगले महीने 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, प्रभू देवा, धर्मेश और राघव जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में नोरा फतेही आइटम सॉन्ग गर्मी में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।