वरुण धवन ने पुलिस से की पपराजी की शिकायत, फिर देखिए क्या हुआ
वरुण धवन ने पुलिस से की पपराजी की शिकायत, फिर देखिए क्या हुआ
Updated : March 10, 2020 10:28 AM ISTवरुण धवन बॉलीवुड में काफी कूल एक्टर माने जाते हैं। न वो कभी फैंस को निराश करते हैं और न पपराजी को। जो फोटोग्राफर्स दिन रात उनके पीछे लगे होते हैं फिर चाहे जिम हो या पार्टी वो उनको बराबर पोज देकर फोटो क्लिक कराते हैं। वरुण भी इन पपराजी से बीच बीच में मजे लेते रहते हैं।
सोमवार को भी उन्होंने एक पपराजी से प्रैंक किया। वरुण धवन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कार से निकलते हैं और जब पपराजी उनकी वीडियो बना रहा होता है तो वहां खड़े पुलिस वाले से शिकायत करते हैं। पुलिस अधिकारी भी वरुण का ये प्रैंक समझ जाते हैं और कहते हैं आपने ही परमिशन दी है। वरुण पपराजी का कैमरा लेकर उसी पपराजी की वीडियो बनाने लगते हैं और कहते हैं, ''एक दिन अंदर जाएगा, ठीक होकर आ जाएगा''। यहां देखिए वरुण का ये प्रैंक।
पपराजी का खयाल रखते हैं वरुण
वरुण और पपराजी के काफी किस्से हमें देखने को मिलते हैं। हाल ही में पपराजी शशांक खेतान की पार्टी में पहुंचे थे। जहां उनकी गाड़ी पपराजी के पैर पर चढ़ गई थी। उन्होंने तुरंत गाड़ी से उतरकर उस पपराजी हाल पूछा। खुशकिस्मती रही ही पपराजी को ज्यादा चोट नहीं लगी।
इसके अलावा 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की रिलीज से पहले जब वरुण और नोरा फतेही मुंबई के एक चर्च पहुंचे थे। तब वहां फैंस की हद से ज्यादा भीड़ लग गई थी। इस भीड़ से दोनों पपराजी के स्कूटर पर बैठ कर वहां से निकले थे।
ये हैं वरुण की आने वाली फिल्में
वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर वन में दिखाई देंगे। इसके अलावा वरुण वॉर हीरो अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में नजर आएंगे। वरुण डायरेक्टर शशांक खेतान की 'मिस्टर लेले' में भी काम करने वाले थे लेकिन इस फिल्म पर डेट इशू के चलते काम रुक गया है।