वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग में शादी के बाद, हनीमून के लिए टर्की होंगे रवाना
वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग में शादी के बाद...
Updated : January 24, 2021 06:29 PM ISTवरुण धवन और नताशा दलाल आअज अलीबाग के रिसोर्ट में शादी कर रहे हैं। लाल और गुलाबी फूलों से सजे मंडप पर दूल्हा दुल्हन पहुंच गए हैं और शादी की आखिरी रस्म को पूरा किया जा रहा है। बताया गया कि वरुण ने बाइक पर एंट्री ली और अपनी दुल्हन तक पहुंचे। अब इसी बीच इनके हनीमून की खबरें भी आने लगीं हैं।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक वरुण और नताशा टर्की में हनीमून के लिए जाने वाले हैं। कपल ने इस्तांबुल के लग्जरीयस होटल सिरगन पैलेस में रिजर्वेशन करवा ली है।
वरुण धवन की शादी में करण जौहर, शशांक खेतान, कुनाल कोहली और मनीष मल्होत्रा ने शिरकत की है। वहीं 26 जनवरी को मुंबई में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारे नज़र आ सकते हैं।
View this post on Instagram
बता दें, वरुण और नताशा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब वरुण ने एक्टिंग भी नहीं शुरू की थी तभी से नताशा उनके साथ हैं और आज तक उनका साथ निभा रहीं हैं। अब इतने सालों के रिश्ते को नाम देते हुए दोनों शादी के बंधन में बांध रहे हैं।