वरुण-नताशा की शादी की डिटेल आई सामने; सलमान, मलाइका, अर्जुन होंगे मेहमान
वरुण-नताशा की शादी की डिटेल आई सामने; सलमान, मलाइका, होंगे मेहमान
Updated : January 16, 2021 12:02 PM ISTवरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें सुर्ख़ियों म एबनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की माने दोनों 24 जवारी को अलीबाग में शादी कर रहे हैं। 5 दिनों तक चलने वाली इस शादी के फंक्शन 22 तारीक से शुरू जायेंगे। खास बात ये है कि कपल ने सनसेट के बाद 7 फेरे लेंगे। मतलब अलिबह के खूबसूरत सनसेट के दौरान ये कपल शादी के बंधन में बंध रहा होगी। अपनी शादी में नताशा खुद का डिजाईन किया होगा लहंगा पहनेंगी। कुनाल रावल वरुण के लिए डिज़ाइन कर रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 22 जनवरी को संगीत सेरेमनी होगी, 23 को मेहंदी की रस्म, 24 को दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे और 26 को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन। इसी बीच खबरें ये भी हैं कि इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नज़र आयेंगे। बताया जा रहा है संगीत नाईट पर स्टार्स द्वारा कुछ शानदार परफॉरमेंस देखने को मिलेंगी। अर्जुन कपूर, जान्हवी, ख़ुशी कपूर, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, शशांक खेतान, जैकी भगनानी, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, अनिल कपूर, नीतू कपूर,रिया कपूर हर्षवर्धन कपूर, और कियारा अडवाणी नजर आयेंगे। खबरें ये भी हैं कि डेविड धवन के अच्छे दोस्त सलमान खान भी इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।
बता दें, वरुण और नताशा कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। नताशा वरुण की लाइफ में तब से जब वो सुपरस्टार भी नहीं थे। अब दोनों अपने इस रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। वैसे पहले दोनों मई 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन दुनिया भर में फैले कोरोना ने इसका काम बिगाड़ दिया। अब कपल इस जनवरी शादी के बंधन में बंध जायेगा।