कुली नंबर 1 की शूटिंग से लौटकर भतीजी के साथ मस्ती करत दिखे वरुण धवन, अर्जुन बोले - चाचू नंबर 1
कुली नंबर 1 की शूटिंग से लौटकर भतीजी के साथ मस्ती करत दिखे वरुण धवन
Updated : August 21, 2019 03:11 PM ISTवरुण धवन सारा के साथ अपनी अगली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा करके बैंककॉक से वापस आ गए हैं। वापस आकर वो एक जरूरी काम में लग गए और जानते हैं कि ये जरूरी काम क्या था। वो अपनी भतीजी के साथ मस्ती करने लगे। वरुण ने इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो देखकर आपको भी पता चल जाएगा कि भतीजी को कितना मिस कर रहे थे। अपनी एक दिन की छुट्टी उन्होंने अपनी प्रिंसेस के साथ बिताने का सोचा। यहां देखिए उनकी ये प्यारी सी वीडियो।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
उनकी इस वीडियो को देखकर खुद स्टार्स भी अपने आप को रोक नहीं पाए। सबसे अर्जुन ने एक के बाद एक कई कमेंट किए। अपने एक कमेंट में उन्होंने कहा कि ये वरुण की भतीजी का डेब्यू है। वहीं दूसरी कमेंट में उन्होंने वरुण को चाचा नंबर 1 बताया। जैकलीन ने भी कमेंट करते हुए कहा, ''ओह, माई गॉड! आई एम डाइिंग।'' इसी तरह इस वीडियो पर सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना, अमाल मलिक और नरगिस फाखरी ने भी कमेंट किए।