लोकल नाई की दुकान पर शेव करवा वरुण धवन ने अपनाया फिल्म 'सुई धागा' का लुक, देखें विडियो !
Updated : June 18, 2018 04:55 PM ISTफिल्म 'ऑक्टोबर' करने के बाद अब एक्टर वरुण धवन यश राज फिल्म्स के प्रोजेक्ट सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वरुण और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने जको मिलेगी। फिल्म के सेट्स से लीक हुई तस्वीरें देखकर पता चलता है कि इस फिल्म में वरुण एक छोटे शहर के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। अब इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू हो चुका है और इसके लिए वरुण ने अपनी दाढ़ी कटवाने का फैसला किया। लेकिन इसके लिए वरुण अपने फेवरेट हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम के पास नहीं बल्कि किसी नये इन्सान के पास गए। वरुण ने एक लोकल नाई की दुकान पर जाकर अपनी दाढ़ी कटवाई और इसका विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
एक लोकल नाई की दुकान पर जाना फिल्म 'सुई धागा' से जुड़ा था क्योंकि ये फिल्म भी अपने आप दुनिया में इज्ज़त और प्यार पाने के बारे में है। इसके साथ ही ये फिल्म महात्मा गाँधी के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव से प्रेरित है, जिसके लिए भारत की सरकार भी कैंपेन चला रही है। विडियो की बात करें तो आप देखेंगे कि वरुण साइकिल पर भारत सैलून नाम की जगह पर जाते हैं और वहां के नाई से अपनी दाढ़ी कटवाते हैं। ज़ाहिर सी बात है कि वरुण को अपनी दुकान में देखकर नाई सरप्राइज हो जाता है। नाई ने अपना काम बढ़िया तरीके से किया और वरुण ने उसका शुक्रिया अदा किया।
इतना ही नहीं विडियो में आप वरुण को नाई के साथ मिलकर गाना गाते भी देखेंगे, जिसे देखकर लगता है कि ये सुई धागा का गाना हो सकता है। देखिये वरुण का विडियो यहां -
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
बता दें कि वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितम्बर 2018 को रिलीज़ होना तय हुई है।