बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में निधन, ऋषि कपूर, महेश भट्ट ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में निधन, ऋषि कपूर
Updated : March 26, 2020 10:34 AM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस नम्मी अब इस दुनिया में नहीं रही। 50 और 60 के दशक में फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी नवाब बानो उर्फ़ निम्मी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 88 साल की निम्मी ने कल रात मुंबई के सरला नर्सिंग होम में अपनी आखिरी सांसे ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। निम्मी के निशान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने दुःख जताया है। ऋषि कपूर, महेश भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बॉबी के प्रीमियर पर ढेर सारा आशीर्वाद देने के लिए बहुत धन्यवाद। आप आरके परिवार का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।"
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >RIP. Thank you Nimmi aunty for all the blessings and love for Bobby on its premiere release. You were part of the RK family. Barsaat was your first film. Allha aapko Jannat naseeb kare. Ameen. pic.twitter.com/nsTGhpCpac
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 25, 2020
वहीं महेश भट्ट ने लिखा, "आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।"
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >“ You may win your hearts desire, but in the end you are cheated of it by death.” Goodbye Nimmiji ? . Yesteryear’s dove-eyed actress Nimmi passes away at 88 https://t.co/fRoQWlbuKI
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) March 25, 2020
बता दें कि एक्ट्रेस निम्मी ने आरके प्रोडक्शन की फिल्म बरसात से डेब्यू किया था। वो राजकपूर की खोज थी। फिल्म सफल निकली और निम्मी भी। इस दौरान उन्होंने 1950 से लेकर 1960 तक हिंदी फिल्मों में खूब काम किया। उनके नाम बरसात कुंदन, पूजा के फूल, आन, सज़ा, 'उड़न खटोला, 'भाई-भाई', 'मेरे महबूब', 'आकाशदीप' और 'लव एंड गोड' शानदार फ़िल्में हैं। आज उनके निधन पर उन्हें जानने वाले, उनके काम को सराहने वाले दुखी हैं।