नहीं रहे उमराव जान जैसी फिल्मों का म्यूजिक बनाने वाले खय्याम, बिमारी के चलते हुआ निधन !
नहीं रहे उमराव जान जैसी फिल्मों का म्यूजिक बनाने वाले खय्याम !
Updated : August 20, 2019 09:14 AM ISTहिंदी सिनेमा को एक अलग दर्जे पर ले जाने वाले दिग्गज संगीतकार खय्याम का कल 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। खय्याम काफी समय से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी हालत गंभीर बताई गई और देर शाम उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। खय्याम के यूं चले जाने से संगीत जगत में शोक मनाया जा रहा है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Veteran music composer, Mohammed Zahur 'Khayyam' Hashmi, passed away at a hospital in Mumbai. pic.twitter.com/AdEpxHm661
— ANI (@ANI) August 19, 2019
ख़य्याम ने 'हीर रांझा' में अपने मधुर संगीत से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद शोला और शबनम जैसी फिल्मों ने इन्हें बड़े संगीतकर के रूप में स्थापित कर दिया। खय्याम ने कई हिट फिल्मों के लिए गाने बनाये। इस लिस्ट में 'कभी-कभी' और 'उमराव जान' भी शामिल है। इन फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जुबान से उतरे नहीं है। खय्याम को अलग और बेतरीन संगीत बनाने के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।