विक्की कौशल को इस वीडियो में देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप, एक्टिंग क्लास में ऐसे दिखाते थे हुनर
विक्की कौशल को इस वीडियो में देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप
Updated : May 16, 2020 01:28 PM ISTबॉलीवुड के गजब के एक्टर विक्की कौशल का आज यानी 16 मई को जन्मदिन हैं। हालांकि लॉकडाउनक के चलते वो घर में ही अपना बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। विक्की का बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने अपने दम पर ही अपनी कामयाबी हासिल है।
कहते हैं न कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसलिए विक्की ने अपनी ऊपर उठने के लिए एक एक सीढ़ी चढ़ी है। उन्होंने बकायदा एक्टिंग की एक एक बारीकियां सीखीं और फिर एक एक कदम आगे बढ़ाते और मेहनत करते हुए आगे बढ़ते गए। 'मसान' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले विक्की को आज मनमर्जियां, संजू, उरी, राजी जैसी तमाम फिल्मों के लिए जाना जाता हैं।
लेकिन आज हम आपको उनकी उन पुरानी सीढ़ियों पर लेकर चलते हैं जहां से उन्होंने अपनी सफलता का कदम बढ़ाना शुरू किया था। यानी विक्की कौशल के वो दिन जब वो एक्टिंग क्लास में अपने आपको निखार रहे थे। विक्की का ये एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो एक भ्रष्ट पुलिस वाले बने हैं और एक लड़की का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। आप भी उन्हें ऐसे अवतार में देखकर हैरान हो जाएंगे।
नेशनल अवॉर्ड पा चुके विक्की की कामयाबी की सीढ़ी बढ़ती ही जा रही है। उनके जन्मदिन पर हम भी यही कामना करते हैं कि विक्की ऐसे ही आगे हिट पर हिट फिल्में देते रहें। विक्की की आने वाले दिनों आपको कई फिल्में देखने को मिलेंगी। विक्की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त, सैम मानेकशॉ की बायोपिक, अश्वथामा और उधम सिंह नाम की बायोपिक में नजर आएंगे।