ये होगा विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम, जानिए
ये होगा विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम, जानिए
Updated : March 01, 2021 12:10 PM ISTमिस वर्ड मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू को तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है जल्द इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस हो सकती है। वहीं मानुषी यशराज की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ भी रोमांस करते हुए नज़र आयेंगी। लंबे समय से चर्चाओं में बनी इस फिल्म का नाम सामने आ गया है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की माने तो विक्की और मानुषी की इस फिल्म का नाम ‘द ग्रेट इंडिया फैमिली’ हो सकता है। हालांकि अभी इस नाम की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से लिखा है-“वो अब विक्की और मानुषी की फिल्म को ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ या ‘टीजीआईएफ’ कह रहे हैं। ये पागलपंती से भरी विक्की की पहली कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म एक बदनाम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और इसलिए यही इसका टाइटल है। इसे टीजीआईएफ भी कहा जाता है। लेकिन यह एक अस्थायी टाइटल है। आदित्य चोपड़ा इसमें बदलाव के लिए भी कह सकते हैं।“
View this post on Instagram
बता दें, 2017 में मिस वर्ड का खिताब जीतने के बाद अक्षय कुमार के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वो पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज़ होगी। वहीं विक्की कौशल के साथ उनकी अगली फिल्म की रिलीज़ डेट साल 2022 में प्लान की गई है।