जानिए अनुष्का और विराट ने क्या रखा है अपनी बेटी का नाम, ये है मतलब
जानिए अनुष्का और विराट ने क्या रखा है अपनी बेटी का नाम
Updated : January 11, 2021 06:54 PM ISTएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज पेरेंट्स बन गये हैं। एक्ट्रेस ने आज दोपहर एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। ये खुशखबरी खुद विराट ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। वहीं अब दोनों की इस परी के नाम को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट की माने तो अनुष्का और विराट ने अपनी इस प्रिसेज का नाम 'अन्वी' रखा है। अन्वी, अनुष्का और विराट के नामों का मिश्रण है। हालांकि, अभी बेटी के नाम को लेकर कपल ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वैसे संस्कृत में अन्वी का मतलब भगवान महालक्ष्मी से है!
View this post on Instagram
बता दें, दोनों के पेरेंट्स बनने के बाद सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्रिकेट जगत से लेकर फ़िल्मी स्टार्स तक सभी इस कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई देने में लगा है।
View this post on Instagram
बता दें, दिसंबर 2017 में विराट और अनुष्का ने इटली जा कर चुपके से शादी रचा ली थी। अब शादी के करीब साढ़े तीन साल बाद पहले बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। दोनों ने अगस्त महीने में पेरेंट्स बनने की जानकारी अपने फैंस को दी थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का फोटोशूट में भी बिजी देखी गई, आईपीएल के दौरान पति का सपोर्ट बन कर उनके साथ मौजूद रही और अब अपनी बेटी के होने की ख़ुशी मना रही हैं।