महिला दिवस 2021: करीना ने शेयर की छोटे बेटे की पहली फोटो, विराट ने अनुष्का के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट!
महिला दिवस 2021: करीना ने छोटे बेटे के साथ शेयर की फोटो
Updated : March 08, 2021 12:34 PM ISTकरीना कपूर और अनुष्का शर्मा सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ही नहीं बल्कि आइकॉन हैं। मर्दों के दबदबे वाली एक इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का जमाना, एक अलग जगह बनाना मानने लायक अचीवमेंट है। और उनकी ये अचीवमेंट देश की कितनी ही महिलाओं के लिए एक उदाहरण है। आज महिला दिवस के दिन जहां करीना ने एक खूबसूरत फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर की, वहीं अनुष्का के लिए उनके पति विराट कोहली ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी। करीना ने इस मौके पर पहली बार अपने छोटे बेटे की फोटो शेयर की।
View this post on Instagram
फोटो पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती। हैप्पी वुमन्स डे मेरी दुलारियों’। दूसरी तरफ, विराट ने अनुष्का के लिए एक इमोशनल पोस्ट में लिखा, ‘एक बच्चे का जन्म देखना सबसे हाड़ कंपा देने वाला, अविश्वसनीय और शानदार अनुभव होता है जो एक व्यक्ति महसूस कर सकता है। ये देखने के बाद आपको समझ आता है की असली ताकत क्या है, महिलाएं देवी हैं और क्यों ईश्वर ने उनके अंदर एक और जीवन बनाया। ऐसा इसलिए क्योंकि वो हम पुरुषों से बहुत ज़्यादा मजबूत हैं’।
View this post on Instagram
विराट ने इस पोस्ट में अनुष्का को अपने जीवन की सबसे प्रचंड, सबसे दयावान और सबसे मज़बूत’ महिला बताते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।