यो यो हनी सिंह पर पत्नी शालिनी तलवार ने लगाया घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना का आरोप; दर्ज हुआ कोर्ट केस
हनी सिंह पर पत्नी शालिनी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
Updated : August 04, 2021 01:41 PM ISTमशहूर गायक यो यो हनी सिंह उर्फ़ हिर्देश सिंह एक बार फिर विवाद में पड़ गए हैं। हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी शिकायत पर नई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने इस केस पर हनी का जवाब मांगा है और इन आरोपों का जवाब देने के लिए उन्हें 28 अगस्त तक का समय दिया गया है।
यह केस ‘प्रोटेक्शन ऑफ़ वीमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दर्ज किया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, शालिनी ने दावा किया है कि वह अपने पति के हाथों वो घरेलू और सेक्सुअल हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक धोखाधड़ी से पीड़ित हैं। चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने यह केस 3 अगस्त को फाइल किया गया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Case filed against Bollywood singer & actor 'Yo Yo Honey Singh (Hirdesh Singh) by his wife Shalini Talwar under the Protection of Women from Domestic Violence Act. Delhi's Tis Hazari Court has issued notice to the singer and sought his response over it
— ANI (@ANI) August 3, 2021
(file photo) pic.twitter.com/dvGQ0QOQZD
कोर्ट ने शालिनी के पक्ष में एक अंतरिम आदेश भी जारी किया जिसके तहत हनी सिंह, उन दोनों की जॉइंट प्रॉपर्टी को नहीं बेच सकते। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शालिनी ने अपनी याचना में आरोप लगाया है कि उनके गायक पति ने उन्हें अनगिनत बार शारीरिक, मानसिक और शाब्दिक रूप से प्रताड़ित किया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि हनी अपने म्यूजिक से हर महीने 4 करोड़ रूपए नकद कमाते थे और इसके बाद उन्होंने ड्रग्स, शराब और एनाबोलिक ड्रग्स लेने शुरू कर दिए। हनी को शोषक और घमंडी बताते हुए, शालिनी ने उनपर कई महिलाओं के साथ सम्बन्ध रखने का आरोप भी लगाया। बता दें, लगभग 2 दशक तक डेट करने के बाद शालिनी ने हनी सिंह से 2011 में शादी की थी।