जायरा वसीम की ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वापसी, कहा- इंसान हूं, ब्रेक लेने दो
जायरा वसीम की ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वापसी, कहा- इंसान हूं, ब्रेक लेने दो
Updated : May 30, 2020 06:27 PM ISTजायरा वसीम ने शुक्रवार को अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था, क्योंकि उनकी एक पोस्ट के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। उन्होंने टिड्डियों के कहर को इंसान के बुरे कर्मों का नतीजा बताया था। कुछ ने उन्हें बेवकूफ बताया तो कुछ उन्हें सोच समझ कर बोलने की सलाह दे रहे हैं।
हालांकि शनिवार को जायरा ने फिर से इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वापसी कर ली है। वापसी करते ही उन्होंने एक यूजर के सवाल का जवाब दिया। किसी ने कहा था कि जायरा ने अकाउंट क्यों डिएक्टीवेट कर दिया था। इस पर जायरा ने कहा, ''क्योंकि मैं एक इंसान हूं, औरों की तरह, जिन्हें हर चीज से ब्रेक लेने की इजाजत है जब भी शो मेरे सिर और मेरे आसपास हद से ज्यादा बढ़ जाए।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Because I’m just a human, like everyone else, who’s allowed to take a break from everything whenever the noise inside my head or around me reaches it’s peak :) pic.twitter.com/BMar06jIXl
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) May 30, 2020
बता दें कि जायरा ने फिल्मों से सन्यास लेने का फैसला सुनाकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने आमिर की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी आखिरी फिल्म द स्काई इज पिंक थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर लीड रोल मे थे। इस फिल्म में भी उनके रोल को काफी सराहा गया था।