एक्टर अनिरुद्ध दवे कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद आई सी यू में, अजय सिंह चौधरी ने बताया- तबियत में सुधार!
एक्टर अनिरुद्ध दवे कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद आई सी यू में,
Updated : May 01, 2021 01:56 AM ISTआखिरी बार ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में नज़र आए एक्टर अनिरुद्ध दवे, कोविड 19 पॉजिटिव हो गए हैं। वो भोपाल में एक वेब सीरीज़ के लिए शूट कर रहे थे, जहाँ वो आठ-दस दिनों बाद कोविड पॉजिटिव हो गए। हालांकि, उन्हें संक्रमण के चलते आई सी यू में भर्ती करवाया गया है। लगातार डॉक्टरों और अनिरुद्ध के परिवार से संपर्क बनाए हुए, उनके दोस्त अजय सिंह चौधरी ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया कि अनिरुद्ध ने ही मुंबई वापिस न लौटकर भोपाल में ही ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया।
View this post on Instagram
उन्होंने बताया, ‘उनका ट्रीटमेंट भोपाल में चल रहा है और उनकी दोनों ताज़ी रिपोर्ट्स के हिसाब से उनका इन्फेक्शन नॉर्मल से ज्यादा है, और इसलिए उन्हें आई सी यू में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट करने की ज़रूरत इसलिए लगी क्योंकि इन्फेक्शन के कारण उनका ऑक्सीजन लेवल घट-बढ़ रहा था। ये एक दूसरा शहर है और यहाँ पर बस उनका लड़का है। हम भोपाल जा कर उनके साथ भी नहीं रह सकते। हम उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और मेडिकल टीम के साथ टच में हैं’। अजय ने कहा कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालांकि, रिकवरी धीमे हो रही है, मगर वो लगातार सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘उसके विल पावर पर भी रिकवरी बहुत डिपेंड करती है’।