बड़े अच्छे लगते हैं 2: तीन महीने बाद ही बंद हो जाएगा दिशा परमार और नकुल मेहता का शो
बड़े अच्छे लगते हैं 2: तीन महीने बाद ही बंद हो जाएगा दिशा और नकुल का शो
Updated : November 26, 2021 09:48 PM ISTपिछले दो सालो में टीवी इंडस्ट्री ने कई शोज के सीक्वल दिए। इनमें से कुछ टिक पाए और कुछ ऑफ एयर हो गए, क्योंकि वो टीआरपी में अपनी जगह नहीं बना पाए। ऐसा ही एक और शो टीआरपी की भेंट चढ़ने जा रहा है। दिशा परमार और नकुल मेहता का शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 अब बंद होने जा रहा है।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शो में अब इतनी टीआरपी नहीं आ रही। जबकि शुरुआत में ये शो तेजी से उठा था। 20 अगस्त 2021 ऑन एयर हुआ शो अब बंद हो जाएगा। हालांकि अभी इसकी आखिरी तारीख सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
'बड़े अच्छे लगते हैं' के पहले सीजन में राम कपूर और साक्षी तंवर थे। दोनों के कैरेक्टर का नाम राम और प्रिया था। इस बार भी नकुल मेहता और दिशा परमार का यही नाम है। इस शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही थीं। टीरआपी के चार्ट में ये शो भले ही जगह न बना पाया हो लेकिन शो के बंद होने की खबर से काफी दर्शक निराश हैं। शो में राम और प्रिया की शादी को अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ था। लेकिन दोनों की शादी खारिज होने का सीन इन दिनों सीरीयल में दिखाया जा रहा है। हालांकि अभी भी दोनों अलग नहीं हुए हैं और छोटे छोटे ट्विस्ट शो में दिखाए जा रहे हैं।