बिग बॉस 13: अमीषा पटेल आ रही हैं शो को बनाने और भी मसालेदार, देखें नया प्रोमो!
बिग बॉस 13: अमीषा पटेल आ रही हैं शो को बनाने और भी मसालेदार
Updated : September 24, 2019 11:25 PM ISTसलमान खान ने बिग बॉस 13 में एक्ट्रेस अमीषा पटेल को सरप्राइज की तरह इंट्रोड्यूस किया है। लेटेस्ट प्रोमो की मानें तो बिग बॉस 13 पर अमीषा पटेल शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनाने आएंगी। अमीषा ने शो से अपने प्रोमो के साथ-साथ, प्रोमो के शूट का विडियो भी शेयर किया। बिग बॉस 13 के लॉन्च पर अमीषा की मौजूदगी से सब सरप्राइज थे, उन्होंने बताया था कि वो सलमान खान के इस शो से जुड़ रही हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या वो लॉन्च एपिसोड के अलावा भी शो में नज़र आएंगी या क्या वो शो में कंटेस्टेंट भी बनेंगी? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, ‘हाँ, आपको शो में मैं काफी नज़र आउंगी। कैसे और क्या करते हुए, इसके लिए आपको इंतज़ार करना पड़ेगा।’
शो के निर्माताओं ने अमीषा का प्रोमो शेयर किया जिसमें वो एक हंटर चलाती नज़र आ रही हैं। उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ‘किसकी बनूँगी हमराज़, किसके खोलूंगी राज़... आ रही हूँ बिग बॉस के घर ऐसे अवतार में सब की बंद हो जाएगी आवाज़।’
यहाँ देखिए शो का प्रोमो:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Dekhiye @ameesha_patel ka hot aur sizzling new avtaar sirf #BiggBoss13 par. 29th Sept, 9 PM & Mon-Fri, 10.30 PM. @BeingSalmanKhan @Vivo_India #BB13 #BiggBoss13 pic.twitter.com/vavETOzVmv
— COLORS (@ColorsTV) September 24, 2019
अमीषा ने इस प्रोमो के शूट का जो विडियो शेयर किया उसमें वो रेडी होती नज़र आ रही हैं और इन वीडियोज़ में वो काफी हॉट लग रही हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Behind the scenes.... BIG BOSS 13 promo shoot ???? pic.twitter.com/k6zFtY8Apo
— ameesha patel (@ameesha_patel) September 24, 2019
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Behind the scenes of the BIG BOSS 13 promo shoot ????? pic.twitter.com/HaxcemYwsu
— ameesha patel (@ameesha_patel) September 24, 2019
अमीषा का ये अवतार देखकर ये बात तो तय है कि बिग बॉस 13 पर उनका ये अवतार काफी मसाला बढ़ा देगा। लेकिन शो में वो करने क्या वाली हैं ये तो पता चलेगा जब शो शुरू होगा।