बिग बॉस 13: रश्मि देसाई के बॉयफ्रेंड अरहान की एक्स ने उनपर लगाया असली पहचान छुपाने का आरोप, बताया धोखेबाज़!
बिग बॉस 13: अरहान की एक्स ने लगाया असली पहचान छुपाने का आरोप
Updated : November 14, 2019 11:22 PM ISTबिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में आए एक्टर अरहान खान को घर में रश्मि देसाई से काफी अटेंशन मिल रही है। इन दोनों के बारे में कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घर से बाहर ये दोनों डेट कर रहे हैं। रश्मि ने घर में पारस छाबड़ा के सामने ये भी कन्फेशन किया था कि वो अरहान को बहुत पसंद करती हैं, लेकिन वो श्योर नहीं हैं कि उनकी रिलेशनशिप जा कहाँ रही है। फैन्स को रश्मि और अरहान की बढती हुई नजदीकी बहुत भा रही है लेकिन बिग बॉस के घर में घुसने वाला कोई भी कंट्रोवर्सी से दूर हो, ये कैसे हो सकता है!
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Ek aur gabru jawaan #ArhaanKhan aa chuke hai #BiggBoss ke ghar mein dene kaante ki takkar!
— COLORS (@ColorsTV) November 2, 2019
Watch him on #BiggBoss13, Mon-Fri at 10.30 PM & Sat-Sun, 9 PM.
Anytime on @justvoot.
@BeingSalmanKhan @Vivo_india #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/4BrkxARTRu
अरहान खान की पिछली गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ सामने ई हैं और उन्होंने कहा है कि अरहान घर में अपनी पहचान छुपा रहे हैं, साथ ही उन्होंने ये भी गंभीर आरोप अरहान पर लगाए कि वो धोखेबाज़ हैं, झूठे हैं और जिन लड़कियों को वो डेट करते हैं, उनके पैसों पर ज़िन्दगी चलाते हैं। अमृता ने कहा कि वो अरहान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं और बाद में उन्होंने अरहान को घर से बाहर निकाल फेंका था।
स्पॉटबॉय से बात करते हुए अमृता ने कहा, ‘अरहान बहुत बड़े झूठे हैं। वो अपनी पहचान छुपा रहे हैं और उनका अली नाम मजहर शेख है।’ अमृता ने आगे कहा कि उन्हें अरहान की लेटेस्ट शिकार रश्मि देसाई की चिंता हो रही है। अमृता ने कहा, ‘वो एक धोखेबाज़ है। उसका मुख्य काम है लड़कियों को इम्प्रेस करना, उनके साथ रहना और फिर उनके पैसो से ज़िन्दगी के मज़े लेना। रश्मि देसाई उसके जाल में फंसने वाली लेटेस्ट हैं, मुझे उनके लिए खराब लग रहा है।’
अरहान के साथ अपने 5 साल के रिश्ते के बारे में बात करते हुए अमृता ने कहा कि वो घर में उनकी एंट्री से कुछ दिन पहले तक उनसे टच में थीं।
उन्होंने बताया, ‘हम एक पार्टी में मिले थे और फिर हम कई बार मिलने लगे। 6 दिन के अन्दर ही उसने मुझसे मेरे घर में शिफ्ट होने की बात की, ये कहते हुए कि उसके किराए के फ्लैट में कुछ प्रॉब्लम हो गई है। हम मलाड में रहने लगे और कुछ 2-3 साल तक हम पाटलिपुत्र में रहे। उसके बाद हम यारी रोड पर गुलमोहर गार्डन में शिफ्ट हो गए। हम एक दूसरे के बारे में काफी सीरियस थे। मैं उसके पेरेंट्स से भी मिली और हम शादी करने वाले थे। मैंने उसके लिए अपना परिवार छोड़ा और साथ शिफ्ट हो गई, लेकिन उसने किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी उठाने से इनकार कर दिया।’
अब अमृता के आरोपों पर हम तो कुछ नहीं कह सकते लेकिन इतना तो तय है कि ये आरोप काफी संगीन हैं।