बिग बॉस 14 प्रोमो: अर्शी खान का राहुल से हुआ पंगा, देवोलीना बोलीं 'घटिया हो तुम'
बिग बॉस 14 प्रोमो: अर्शी खान का राहुल से हुआ पंगा
Updated : February 01, 2021 06:47 PM ISTबिग बॉस के घर से रविवार को विकास गुप्ता निकल गए हैं। उनके जाने के बाद अब अर्शी का पंगा अपने ही दोस्त माने जाने वाले राहुल वैद्य से हो गया है। चैनल के प्रोमो में दिख रहा है कि राहुल नेगेटिव शब्द को अर्शी कहते हैं। इस बात से खफा अर्शी कहती हैं कि राहुल कौन होता है जो कैरेक्टर पर स्टेटमेंट दे। राहुल अर्शी के रोने की मिमिक्री करते भी नजर आते हैं। अर्शी राहुल को कहती हैं कि वो औरतों की इज्जत करना सीखें जबकि राहुल उन्हें और चिढ़ाते हैं। यहां देखिए दोनों की तकरार।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >.@rahulvaidya23 ne @Arshikofficial_ par kiya teekhe shabdon ka vaar! Kya inke beech ki takraar ho paayegi khatam?
— ColorsTV (@ColorsTV) February 1, 2021
Watch #BB14 tonight at 10:30 PM.
Catch it before TV on @VootSelect.@BeingSalmanKhan #BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BiggBoss @LotusHerbals @AmlaDaburIndia pic.twitter.com/613xtgHKEp
अर्शी खान का राहुल से तो पंगा होता ही है लेकिन उनकी देवोलीना से भी भिड़ंत हो जाती है। देवोलीना अर्शी को सब्जियां काटने के लिए कहती हैं लेकिन वो मना कर देती हैं। इसके बाद दोनों में बहस होती है और फिर देवोलीना अर्शी को कहती हैं कि वो अदब से बात करने लायक ही नहीं हैं। देवोलीना अर्शी को घटिया भी बोलती हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Khaane ki duty par @Arshikofficial_ aur @Devoleena_23 ki hui visphotak anban! ?
— ColorsTV (@ColorsTV) February 1, 2021
Watch #BB14 tonight at 10:30 PM.
Catch it before TV on @VootSelect.@BeingSalmanKhan #BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BiggBoss pic.twitter.com/odujMqnRT2
इन सब पंगो के बीच सोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी जो कि काफी जादुई माहौल में होगी। घर में सदस्यों को एक किता नजर आएगी और जिसको नॉमिनेट करना है उसके नाम का पन्ना उस किताब से फाड़ना होगा। इसके बाद अब फिनाले के लिए सिर्फ तीन हफ्ते ही रह जाएंगे।