बिग बॉस 14 प्रोमो: रूबीना का खुलासा- माँ पिता से ठीक नहीं थे रिश्ते, रहतीं थीं सुसाइडल!
बिग बॉस 14 प्रोमो: रूबीना का खुलासा- रहतीं थीं सुसाइडल
Updated : February 07, 2021 06:37 PM ISTबिग बॉस 14 के ताज़ातरीन वीकेंड का वार एपिसोड मेन सलमान खान ने रूबीना दिलैक को जिस तरह कसकर डांट लगाई वो पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है और लोग रूबीना के सपोर्ट में आने लगे हैं। इस बीच शो का एक नया प्रोमो आया है जिसमें सलमान के सामने रूबीना ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। इस प्रोमो में रूबीना कह रही हैं कि उनमें ‘सुसाइडल टेंडेंसी’ रही है, यानि वो सुसाइड करने के बहुत करीब रहती थीं, और अभिनव शुक्ला के साथ उनकी रिलेशनशिप में मुश्किल होने के पीछे ये एक बड़ी वजह रही है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >.@RubiDilaik ke mann ki baat aayi @BeingSalmanKhan ke saamne, toh unki behen ke aankhon mein bhi aa gaye aansu.
— ColorsTV (@ColorsTV) February 7, 2021
Dekhiye aaj raat 9 baje, #Colors par.
Catch it before tv on @VootSelect.#BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BB14 #WeekendKaVaar@AmlaDaburIndia @LotusHerbals pic.twitter.com/ukmyFxiWQO
प्रोमो में सलमान, रूबीना से सवाल करते हुए पूछते हैं, ‘रूबीना! आपको लगता है आप शो में बहुत सही जा रही हैं?’ उन्होने घर में आईं रूबीना की बहन ज्योतिका से पूछा कि ये रूबीना की असल पर्सनैलिटी है या शो के लिए कोई रूप? सलमान ने यह भी कहा कि रूबीना शो पर बहुत समय से गलत जा रही हैं। इसके बाद रूबीना कहती हैं, ‘8 साल पहले मैं बिलकुल ऐसी थी। खुद मॉम-डैड के साथ रिलेशनशिप अच्छे नहीं थे। मेरा टेंपर ठीक नहीं रहता था, मेरा सुसाइड करने का मन करता रहता था, रिलेशनशिप टूटने का भी यही कारण था’। जिसके बाद उनकी बहन कहती हैं, सर वो इमोशनली वीक हो गए हैं। मुझे ये महसूस होता है कि घर पर उनको किसी ने प्यार नहीं दिया’।