बिग बॉस 14 अपडेट 26 जनवरी: विकास ने खोले दिल के राज़, बताया खुद पर था था 1.8 करोड़ का क़र्ज़!
बिग बॉस 14 अपडेट 26 जनवरी: विकास ने खोले दिल के राज़
Updated : January 27, 2021 03:42 PM ISTकई एपिसोड्स के खतरनाक और बवाली माहौल के बाद बिग बॉस 14 का मंगलवार का एपिसोड काफी इमोशनल रहा और इसकी वजह थे विकास गुप्ता। विकास ने एक बार फिर से अपने पर्सनल जीवन पर- अपने परिवार के साथ टकराव और अपने साथ रिलेशनशिप में रहे व्यक्ति का नाम और फाइनेंसियल हालत, को लेकर दिल खोलकर बात की। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड की हाईलाईट:
बिग बॉस ने छीना बेडरूम
एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि वो बेडरूम एरिया से जो ले सकें ले लें उसके बाद उनसे ये एरिया भी छीन लिया जाएगा। 5 मिनट के समय मेन सभी कंटेस्टेंट बेडिंग, तकिया और बेड शीएत वगैरह ही उठा पाए।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#BiggBoss ne agle 5 minutes ke liye bedroom khol diya hai. Kya kya lenge saare gharwale? ? #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/EGC7fplk9E
— ColorsTV (@ColorsTV) January 26, 2021
विकास और आर्शी की रहस्यमयी बातें
विकास और आर्शी की लड़ाई हुई और विकास ने कहा कि उनके पास वो सभी रिकॉर्डिंग हैं जो आर्शी ने उन्हें भेजी थीं। उन्होंने ‘शिल्पा’ नाम लिया, जिससे बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे की तरफ इशारा मिला।
देवोलीना का विकास पर आरोप
राहुल वैद्य से बात करते हुए देवोलीना ने कहा- एक होता है वुमन कार्ड, एक होता है मैन कार्ड। ये आदमी मैन कार्ड खेलने आया है’। विकास ने भी दावा किया कि वो अब ट्रॉफी के लिए नहीं खेलेंगे बल्कि अपनी इमेज साफ़-सुथरी रखेंगे।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#RakhiSawant ka kehna hai ki unhone khaana good faith mein banaya taaki sabko khaana jaldi mill jaye. #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/EuLoWNH0ID
— ColorsTV (@ColorsTV) January 26, 2021
आर्शी को लगा विकास की बात का बुरा
आर्शी ने अभिनव को बताया कि उन्हें ये बहुत बुरा लगा जब विकास ने उन्हें ‘वानाबी राखी सावंत’ कहा। आर्शी और विकास ने अपनी बातचीत में बार-बार एक नाम लिया जिसे चैनल ने म्यूट कर दिया।
विकास ने खोला अपना दिल
अली ने विकास से कहा कि उन्हें अपनी मां के खिलाफ नहीं जाना चाहिए था, इसके बाद विकास ने बेहद इमोशनल होकर बात करते हुए बताया कि उनके पेरेंट्स ने साफ़ कहा था ‘अगर हम खुले मीडिया के सामने आर्शी का साथ देते हैं तो विकास के प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे’। विकास ने बताया कि उन्होंने क्यों अपनी मां ओ घर से जाने को कहा था और क्यों वो अपनी मां के इलाज के लिए इसलिए नहीं खर्चा उठा पाए थे। उनपर खुद 1.8 करोड़ का क़र्ज़ था। उन्होने अपने पेरेंट्स को को कहा था कि वो कंगाल हो चुके हैं और सलाह दी थी कि देहरादून वाला घर बेचकर अपना हिस्सा मां के इलाज पर लगा देने को कहा था।
एपिसोड के अंत में देवोलीना फिर से आर्शी से विकास के खिलाफ बात करती नज़र आईं।