बिग बॉस 15: ईशान ने घुटनों पर बैठकर मीशा से किया प्यार का इजहार, देखिए फिर एक्ट्रेस ने दिया क्या जवाब
बिग बॉस 15: ईशान ने घुटनों पर बैठकर मीशा से किया प्यार का इजहार
Updated : October 18, 2021 02:56 PM ISTबिग बॉस 15 के घर में पहले हफ्ते से ही ईशान सहगल और मीशा अय्यर का प्यार परवान चढ़ गया था। दोनों पर जबरदस्त प्यार का खुमार चढ़ गया। दोनों की नजदीकियां कैमरे पर भी कैद हुईं। सोशल मीडिया पर तो ये कहा जाने लगा कि दोनों का प्यार तो 5जी से भी तेज निकला। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने भी कहा कि ये सब बहुत तेजी के साथ हो रहा है। लेकिन ईशान ने एक बार फिन अपने प्यार का इतजार कर दिया है।
View this post on Instagram
घर के अंदर शमिता और विशाल का एक रेडियो शो होता है। यहां ईशान से पूछा जाता है कि क्या उनका प्यार सच्चा है या नहीं? ईशान कहते हैं कि वो शो के दौरान प्यार में पड़े हैं। रविवार को ब्रॉडकास्ट हुए शो में देखा जा सकता है, ईशान कहते हैं कि उन्हें यहां दो चीजें मिलीं- एक है बिग बॉस का घर और दूसरी मीशा। इसके बाद वो मीशा पूछते हैं कि वो 'मीशान' बनने के लिए तैयार हैं। यानी ईशान और मीशान को मिलाकर बनाया गया नाम। मीशा भी शर्मा जाती हैं और ईशान को गले लगाकर आई लव यू टू बोल देती हैं।
View this post on Instagram
इसके बाद ये कपल इश्क वाला लव गाने पर डांस करता है। बाद में सलमान खान भी दोनों को मुबारकबाद देते हैं। सलमान फिर ईशान से कहते हैं कि क्या होगा अगर वो शो से बाहर हो जाते हैं। इस पर ईशान कहते हैं कि वो बाहर जाकर मीशा के लिए वोट करेंगे। अब देखना होगा कि दोनों का ये प्यार आगे कितना चलता है? क्या दोनों का प्यार घर के बाहर भी बरकरार रहेगा?