'पर्ल वी पुरी के खिलाफ हैं सबूत': डीसीपी ने एकता कपूर के गलत रेप आरोप का किया खंडन
डीसीपी बोले- पर्ल वी पुरी के खिलाफ सबूत हैं
Updated : June 06, 2021 07:07 PM ISTटीवी एक्टर पर एक पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ शोषण और रेप का आरोप लगा है। ये मामला दो साल पहले का है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया और शनिवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हालांकि तमाम टीवी सेलेब्स पुरी के सपोर्ट में उतर आए हैं। एकता कपूर, अनीता हसनानंदी, करिश्मा तन्ना, राखी सावंत, निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा समेत कई कलाकारों ने उनका सपोर्ट किया है। हालांकि वसई डीसीपी का कहना है कि पुरी पर लगाए गए आरोप गलत नहीं है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो में डीसीपी कह रहे हैं, ''नहीं, आरोप गलत नही हैं। उनका नाम जांच के लिए आया है। उनके खिलाफ सबूत हैं। इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। ट्रायल में सच सामने आएगा।''
DCP STATEMENT on minor girl case pic.twitter.com/E7MmI8AePa
— ѵσ૨ƒ૨εµ∂ε (@_Listzomaniac) June 5, 2021
एकता कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि पुरी निर्दोष हैं और लड़की के पिता ने ये आरोप उन पर मढ़े हैं। एकता ने ये भी बताया था कि उन्होंने लड़की की मां से बात की है और लड़की की मां ने पुरी के केस में शामिल होने की बात नकारी है।
View this post on Instagram
पुरी का ये मामला साल 2019 में वसई इलाके के सेट का है। पुरी को अब सोमवार को सुनवाई के बाद ही बेल मिल पाएगी। पुरी ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में टीवी शो दिल की नजर से खूबसूरत से की थी। उन्हें नागिन 3 से काफी फेम मिला था।