विडियो: एक्स कपल गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री ने साथ किया रोमांटिक डांस !

Updated : June 20, 2018 11:53 PM IST

गौरव और नारायणी के दोस्त राजीव ने अपने शो पर इस एक्स कपल के समय को अच्छा बनाने में मदद की। बता दें कि गौरव और नारायणी टीवी के सबसे हॉट कपल हुआ करते थे और इनका रिश्ता लगभग ९ साल चला था और वे अलग हो गए। अब गौअर्व और नारायणी अच्छे दोस्त हैं। चैट शो जज़्बात पर इन दोनों ने खूब मस्ती की और अपना समय एन्जॉय किया। देखिये इनके टास्क का एक और विडियो:

इससे पहले गौरव और नारायणी ने नच बलिये सीजन 2 में साथ में हिस्सा लिया था। अब गौरव ने फैशन कंसलटेंट हितिषा चेरंदा और नारायणी ने ब्रिटिश व्यक्ति स्टेफेन गरवर (टोनी) से शादी कर ली है। काम के बारे में बात करें तो गौरव और नारायणी दोनों ही फ़िलहाल डिजिटल दुनिया का हिस्सा बने हुए हैं। जहां नारायणी ने Alt बालाजी के शो गन्दी बात में काम किया था वहीं गौरव को हम सभी ने फोरप्ले (Fourplay) और विऊ के लव, लस्ट और कन्फ्यूजन में देखा था।