करणवीर वोहरा को आई दोस्त कुशल पंजाबी की याद, शेयर की ठीक 10 साल पुरानी फोटो!
करणवीर वोहरा को आई दोस्त कुशल पंजाबी की याद
Updated : January 10, 2021 01:06 AM IST2019 दिसंबर में टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने हम सभी को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत का कारण आत्महत्या थी और ये कहा गया था की निजी जीवन की समस्याओं ने उन्हें डिप्रेशन की ओर धकेल दिया था। टीवी इंडस्ट्री में कुशल केबेस्ट फ्रेंड्स करणवीर बोहरा और चेतन हंसराज ने ये खबर कनफर्म की थी। अब इसमें कोई कहने की कोई बात ही नहीं है कि इन दोनों के जीवन में कुशल एक बड़ी जगह खाली छोड़ गए होंगे और ये डोंमोन उन्हें बहुत मिस करते होंगे। करणवीर की लेटेस्ट पोस्ट इस बात का सुबूत है। करणवीर ने कुशल और चेतन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसे ठीक एक दशक पहले गोवा में क्लिक किया गया था।
View this post on Instagram
एक्टर ने लिखा, ‘कुशल पंजाबी, एक साल हुए जब आप हमें छोडकर चले गए थे, उस वक़्त को नहीं भुला सकता जो हमने बिताया था। ये तस्वीर गोवा में ठीक 10 साल पहले ली गई थी, ये पार्टी याद है चेतन हंसराज? क्या वक़्त था, तुम्हें सिर्फ अचके समय से याद रखना चाहूँगा। मैं दुआ करता हूँ कि तुम एक खुश जगह पर होगे। तुम्हारा परिवार तुम्हें बहुत मिस कर रहा होगा। उनके लिए भी मेरी प्रार्थनाएँ’। ये वाकई काफी दुखद है कि कुशल को हमारे बीच से गए एक साल पूरा हो गया है और ब उनके परिवार और परिजनों के पा केवल उनकी यादें बची हैं! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।