केबीसी 13: नम्रता ने 50 लाख के इस सवाल पर छोड़ा गेम, क्या आप जानते हैं जवाब?
केबीसी 13: नम्रता ने 50 लाख के इस सवाल पर छोड़ा गेम
Updated : September 23, 2021 02:44 PM ISTकौन बनेगा करोड़पति 13 में बुधवार को कंटेस्टेंट नम्रता ने 25 लाख रुपये जीते। लेकिन 50 लाख के सवाल पर उन्होंने क्विट कर दिया। नम्रता ने मंगलवार को ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए अपनी जगह पक्की कर ली थी। वह शो में अपने पति और बेटे के साथ पहुंची थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन संग काफी मजेदार बातें भी की। उन्होंने बताया कि वो दादी बनने वाली हैं। गेम काफी शानदार रहा लेकिन यहां पढ़िए वो सवाल जिसका जवाब नम्रता नहीं दे पाईं।
View this post on Instagram
किस देश का राष्ट्रीय झंडा विश्व में सबसे पुराने समय से लगातार प्रयोग में लाया जा रहा है?
- यूनान
- फिनलैंड
- डेनमार्क
- आइसलैंड
इस सवाल का सही जवाब डेनमार्क है।
नम्रता ने शो में घर मोरे परदेसिया गाने पर डांस भी किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन से फ्लर्ट करते हुए कहती हैं- सर क्या मैं आपको अमित जी कहकर बुला सकती हूं? इसपर अमिताभ कहते हैं- आप सिर्फ हमें अमित बोलिए। इसके बाद अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में कहते हैं- प्रोड्यूसर जी ये कार्यक्रम बंद करो, मुझे नम्रता जी के साथ चाय पीने जाना है।