खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: निक्की तंबोली और वरुण सूद का ये रोमेंटिक डांस देखकर हो जाएंगे लोटपोट
खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: निक्की तंबोली और वरुण सूद हुए रोमेंटिक
Updated : August 01, 2021 09:42 PM ISTनिक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक तीन टास्ट पूरे नहीं किए थे। हालांकि निक्की की अब शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए वापसी हो गई है। निक्की का दोबारा शो में स्वागत हुआ है और शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उनके साथ प्रैंक भी कर डाला।
View this post on Instagram
वैसे आज आने वाले एपिसोड में निक्की तंबोली शो का तापमान बढ़ाते हुए नजर आएंगी। शो का नया टीजर रिलीज हुआ है जिसमें निक्की तंबोली और वरुण सूद दोनों मिलकर टिप टिप बरसा गाने पर डांस कर रहे हैं। निक्की तो अपनी पूरी अदाएं दिखा रही हैं लेकिन यहां वरुण के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। वरुण एक तो ठंडे पानी से बचते नजर आ रहे हैं और निक्की के साथ उनका तालमेल फिट नहीं बैठ रहा है। आखिर में वो टास्क रोकने का मन बना लेते हैं। ये सब देखना काफी मजेदार है। आप भी यहां देखिए ये टीजर।
View this post on Instagram
निक्की तंबोली भले ही टास्क करने में पीछे रह गई हों लेकिन उन्होंने एंटरटेनमेंट देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं वरुण सूद ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में जगह बना ली है। उनके अलावा इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी और श्वेता तिवारी शामिल हैं।