निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी 11 में लेंगी हिस्सा? एक्ट्रेस ने दिया ये हिंट
निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी 11 में लेंगी हिस्सा? एक्ट्रेस ने दिया ये हिंट
Updated : March 19, 2021 06:09 PM ISTबिग बॉस 14 की दमदार सदस्यों में से निक्की तंबोली भी एक थीं। बाहर आने के बाद भी वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और उनकी डिमांड बढ़ रही है। पिछले दिनों खबर सुनने को मिली थी कि उन्होंने फिल्में साइन की थीं। अब निक्की ने खुद कंफर्म किया है कि वो एक नए रियेलिटी शो में नजर आएंगी। हालांकि उन्होंने इसका नाम नहीं बताया है।
वीडियो जॉकी एंडी के साथ इंटरव्यू में निक्की ने कहा, ''मैं एक रियेलिटी शो कर सकती हूं। मैं इसका नाम नहीं बताने वाली हूं। जल्द ही नहीं।'' जब हिंट देने के लिए कहा गया तो उन्होंने शेर की तरह दहाड़ लगा दी। जाहिर है खतरों के खिलाड़ी में शेरों से खतरे का सामना भी होता है।
View this post on Instagram
निक्की के फैंस अब इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि ऑफिशियल अनाउसमेंट के लिए इंतजार करना होगा। दूसरी तरफ खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए कई नाम सामने आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 14 के ही एक और कंटेस्टेंट एजाज खान से भी शो के लिए बात चल रही है। इसके अलावा अर्जुन बिजलानी भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।