नागिन 5 के बाद शरद मल्होत्रा ने नए शो विद्रोही से टीवी पर की वापसी (वीडियो)
नागिन 5 के बाद शरद मल्होत्रा ने नए शो विद्रोही से टीवी पर की वापसी
Updated : September 23, 2021 12:03 AM ISTएक्टर शरद मल्होत्रा आखिरी बार सीरीयल नागिन 5 में नजर आए थे। उनका शो में नेगेटिव रूप भी देखने को मिला था। उनका शो में अब तक का एकदम अलग लुक था। शो में उनकी काफी चर्चा भी हुई थी। इसके बाद वो नजर नहीं आए।
एक बार एक्टर ने टीवी पर अपनी वापसी की है। वो स्टार प्लस के सीरीय विद्रोही में लीड रोल निभा रहे हैं और बुक्सी जगबंधू के कैरेक्टर मे होंगे। एक्टर ने अपने शो का एक प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रोमो में शरद पुरी जगन्नाथ मंदिर में आते हैं और एक फिरंगी से बोलते हैं पुरी में कर नहीं लगाना चाहिए था। इसके बाद दोनों पक्षो के बीच लड़ाई छिड़ जाती है और विद्रोही अंग्रेजों को हरा देते हैं।
View this post on Instagram
शो में ओडिशा के विद्रोहियों की कहानी दिखाई गई है जो आजादी से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी से लोहा लेते हैं। इसमें खुर्दा के पाइका रिवाल्ट (1847) की कहानी देखने को मिलेगी।
शरद मल्होत्रा टीवी इंडस्ट्री में पिछले दस सालों से हैं। बनू मैं तेरी दुल्हन सीरीयल में उन्होंने सागरप्रताप सिंह का रोल किया था और भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप में वह महाराणा प्रताप बने नजर आए थे।