शहनाज़ गिल ने ‘हौंसला रख’ के प्रोमोशन पर दिलजीत दोसांझ को दिखाई अपनी ट्रेडमार्क अदाएं; फैन्स बोले- तुम्हें देखकर सुकूं मिला!
शहनाज़ गिल ने दिलजीत दोसांझ को दिखाई अपनी ट्रेडमार्क अदाएं
Updated : October 10, 2021 02:03 AM ISTबिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट रहीं शहनाज़ गिल हाल-फ़िलहाल बहुत मुश्किल दौर से गुजरी हैं। शहनाज़ के बॉयफ्रेंड रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने जिस तरह अचानक एक रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया वो आपके और हमारे जैसे फैन्स के लिए अगर इतने बड़े सदमे का मुद्दा था, तो शहनाज़ पर जो बीती उसकी तो शायद कल्पना भी नहीं की जा सकती। सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज़ लम्बे समय तक लाइमलाइट से गायब रहीं।
अब आख़िरकार शहनाज़ दिखाई देने लगी हैं और दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘हौंसला रख’ के प्रोमोशन में हिस्सा ले रही हैं। फिल्म में दिलजीत के साथ जोड़ी में नज़र आ रहीं शहनाज़ का एक बहुत प्यारा सा नया वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत रहा है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >2 Pattar Anaaran De Meeh Da Mausam Hain.. Seene Lagg Ja Yaaran De ???#HonslaRakh This DUSSEHRA ??????@ishehnaaz_gill pic.twitter.com/63iUbG0o55
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) October 9, 2021
दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर किया है जिसमें वो फिल्म के एक सीन पर शहनाज़ के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं और वो बदले में उनपर अपना ट्रेडमार्क प्यारा सा नखरा और गुस्सा दिखा रही हैं। वीडियो में शहनाज़ हंसते-मुस्कुराते और खिलखिलाते नज़र आ रही हैं, जिससे उनकी चिंता कर रहे फैन्स के दिलों को बहुत ठण्ड पहुंची है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Shehnaaz.... Aj thoda peace mila tuma dehk kar.
— ✨ (@talesofaugust) October 9, 2021
May God bless you with immense happiness.
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Really proud of you @ishehnaaz_gill ?today I'm so happy to choosing you my idol ?you are inspirational Sweetheart ???you rock our sherni ??? pic.twitter.com/OQd7QFcmqQ
— ✨ SHEHNAAZGILL UP FC ✨ (@Diwya3876) October 9, 2021
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Diljit paaji by God shehnaaz ne jitna mara hai apko aisa kisi ne nhi mara hoga. By God jo hassee aai.??
— °Twin Flame Honsla Rakh°? (@Sabkhatam13) October 9, 2021
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Mera cute bccha ?❤️ I love uh shehnaaz ?? thanku Diljit sir fr thse cutest reel?✨? #HonslaRakhShehnaaz #HonslaRakh
— Chhaya☺️✨ (@Chhaya_SidNaaz) October 9, 2021
दिलजीत के ट्वीट पर कमेन्ट करते हुए जहां एक फैन ने लिखा, “शहनाज़, आज थोड़ा सुकून मिला तुम्हें देखकर”। वहीं दूसरे ने दिलजीत का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने शहनाज़ का मूड अच्छा कर दिया। लगभग हर किसी ने शहनाज़ की इस प्यारी रील को शेयर करने के लिए दिलजीत का शुक्रिया अदा किया।