डांस दीवाने 3 में सिडनाज की एंट्री, माधुरी संग शहनाज ने घाघरा गाने पर किया डांस
डांस दीवाने में सिडनाज की एंट्री, माधुरी संग शहनाज ने घाघरा गाने पर किया डांस
Updated : August 19, 2021 12:22 AM ISTडांस दीवाने में इस बार शो की शोभा बढ़ाने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एंट्री ले रहे हैं। ये कपल डांस रियेलिटी शो में पहुंचा और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। शहनाज और सिद्धार्थ का रोमांस तो शो में दिखेगा ही इसके अलावा शहनाज गिल ने शो की जज माधुरी दीक्षित संग भी ठुमके लगाए हैं। बिग बॉस 13 की कंटेंस्टेंट रह चुकीं शहनाज ने माधुरी के गाने घाघरा पर डांस किया। माधुरी ने इस गाने पर फिल्म ये जवानी है दिवानी में आइटम नंबर दिया था।
View this post on Instagram
मेकर्स ने शो में सिडनाज की एंट्री का एक नया प्रोमो भी जारी किया है। इसमें सिडनाज का फिल्म दिल तो पागल है का एक सीन रीक्रियेट किया गया है। इस रोमेंटिक सीन के बाद धर्मेश को शहनाज के साथ वही सीन करने के लिए बुलाया जाता है। लेकिन शहनाज रोमेंटिक होने की बजाय धर्मेश की टांग खींचने लगती हैं और वहां बैठे सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। यहां देखिए ये मजेदार प्रोमो।
View this post on Instagram
सिडनाज की जोड़ी अकसर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती है और उन्हें ऐसे टीवी पर देखकर जाहिर है उनके फैंस काफी खुश होंगे। दोनों ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी एंट्री ली थी और काफी मजे किए थे। दोबारा बिग बॉस में जाने को लेकर शहनाज ने कहा था कि उस घर में दोबारा जाने का मौका मिलने से वो बहुत एक्साइटेड थीं।