तारक मेहता का उल्टा चश्मा: कर्ज में डूबे गुरुचरण सिंह सोढी भागकर आए थे मुंबई, शो की सैलरी से वापस किए पैसे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: कर्ज में डूबे गुरुचरण सिंह सोढी भागकर आए थे मुंबई
Updated : September 26, 2021 06:31 PM IST'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो आज भी उतना ही पॉपुलर माना जाता है जितना 12 साल पहले था। शो साल 2008 में शुरू हुआ था और इसका हर एक कैरेक्टर ऑडियंस में काफी फेमस है। इन्ही में से एक कैरेक्टर रोशन सिंह सोढ़ी का है जिसे 2020 तक गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने निभाया था। अब इस कैरेक्टर को बलविंदर सिंह सूरी निभाते हैं।
View this post on Instagram
अपने एक सोशल मीडिया लाइव में गुरुचरण ने बताया कि उन पर काफी कर्जा था। एक वक्त के बाद लोग पैसे लौटाने के लिए उनके पीछे पड़ गए थे। इसलिए वो उनसे बचने के लिए मुंबई आ गए थे। भाग्यवश उनको जल्द ही मुंबई में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम भी मिल गया और उन्होंने शो की सैलरी से अपना कर्जा उतार दिया।
View this post on Instagram
गुरुचरण ने साल 2013 में ये शो छोड़ दिया था लेकिन उन्हें ऑडियंस की डिमांड पर वापस बुला लिया गया। हालांकि 2020 में एक बार फिर उन्होंने फिर ये शो छोड़ दिया लेकिन शो छोड़ने के पीछे कोई कारण नहीं दिया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आने से पहले गुरुचरण एक फार्मेसिस्ट की जॉब कर चुके थे।