विवियन डिसेना नए सीरीयल में बनेंगे छोटे पर्दे के कबीर सिंह? दो साल बाद हो रही है वापसी
विवियन डिसेना नए सीरीयल में बनेंगे छोटे पर्दे के कबीर सिंह?
Updated : September 23, 2021 01:45 AM ISTटीवी एक्टर विवियन डिसेना एक बार फिर अपने टीवी पर दो साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनके नए शो में वो शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जैसा कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं। इस शो की अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। विवियन आखिरी बार सीरीयल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आए थे।
View this post on Instagram
IWMBuzz के मुताबिक शक्ति सीरीयल बनाने वाली रश्मि शर्मा ही ये नया सीरीयल लेकर आ रही हैं जिसमे विवियन को कास्ट किया गया है। ये शो कलर्स पर दिखाया जाएगा। हालांकि शक्ति के दूसरे सीजन में विवियन नजर नहीं आए थे। बताया कि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से वो शो का हिस्सा नहीं बने थे। हालांकि अब शक्ति का दूसरा सीजन भी अब खत्म हो रहा है।
View this post on Instagram
रश्मि अब अपने इस नए शो पर फोकस करेंगी। वही ईटाइम्स के मुताबिक फीमेल लीड के तौर पर शो में ईशा सिंह को चुना गया है। वह सीरीयल इश्क सुभान अल्लाह की वजह से काफी फेमस हुई थीं।
विवियन 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' के अलावा सीरीयल 'मधुबाला: एक इश्क एक जुनून' में भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।