रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 की क्या चीज सबसे ज्यादा आती है याद, यहां देखिए
रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 की क्या चीज सबसे ज्यादा आती है याद
Updated : March 14, 2021 04:43 PM ISTबिग बॉस 14 की विनर रहीं रुबीना दिलैक का क्रेज अभी भी बना हुआ है। फैंस आज भी उनसे बिग बॉस 14 में उनकी यादों के बारे में पूछते हैं कि वो सबसे ज्यादा ज्यादा क्या याद करती हैं। रुबीना ने इसका जवाब अपने इंस्टाग्राम पर दिया है।
उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें वो सुबह सुबह अपनी पर्पल ड्रेस में डांस कर रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, ''हर कोई पूछ रहा है कि आप बिग बॉस 14 के बारे में क्या मिस करती हैं, ये रहा मेरा जवाब।''
View this post on Instagram
रुबीना वैसे अब अपनी नॉर्मल लाइफ शुरू कर चुकी हैं। वो अपने पति अभिनव और दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना शुरू कर दिया है। रुबीना अब अभिनव के साथ एक म्यूजिक वीडियो मे भी नजर आने वाली हैं जिसका नाम है मरजानेया। ये गाना 18 मार्च को रिलीज हो रहा है।
Updated : March 14, 2021 04:43 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News