सीरियल 'ग़ुलाम' की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने की एक्टर जसकरण सिंह से शादी !
Updated : June 29, 2018 11:26 PM ISTटीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने अपने बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर जसकरण सिंह से बुधवार को भारतीय रीति-रिवाज़ के साथ शादी कर ली। इन दोनों की शादी में मुंबई में हुई, जिसके बाद जसकरण ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को खबर दी।
इस जोड़ी की मुलाकात लाइफ ओके चैनल के सीरियल 'दो दिल एक जान' के सेट्स पर हुई थी। इन दोनों का रिश्ता पिछले दो साल्स इ था और इस साल फरवरी में ही दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कुबूला था। रिद्धिमा टीवी की दुनिया में काफी जानी जाती हैं और उन्हें आखिरी बार सीरियल 'गुलाम' में देखा गया था। वहीं जसकरण टीवी से बॉलीवुड गये एक्टर करण सिंह ग्रोवर के कजिन हैं।
Updated : June 29, 2018 11:26 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News