बिग बॉस 11 वीकेंड का वार : घरवालों ने बिग बॉस को बताये अपने सीक्रेट, ढिंचैक पूजा हुई घर से बेघर !
बिग बॉस 11 वीकेंड का वार : घरवालों ने बिग बॉस को बताये अपने सीक्रेट
Updated : January 08, 2020 10:27 PM ISTसलमान ने घर में एंट्री लेते ही घरवालों से कहा कि वे सबसे पहले घर से बघार होने वाली सदस्य का नाम बतायेंगे। उन्होंने बेनाफ्शा सूनावाला का नाम लिया लेकिन बेन को सलमान पर विश्वास नहीं हुआ। फिर भी बेन से बाकि घरवालों को अलविदा कहा और सलमान से पूछा कि क्या वे बाहर आ सकती हैं। इसपर सलमान मुस्कुरा दिए। सलमान ने आकाश और विकास दोनों की टांग खींची। फिर उन्होंने बताया कि हिना, हितेन और शिल्पा एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं।
इसके बाद सलमान ने वैक्सिंग टास्क का एलान किया। इसमें एक लड़की और एक लड़के की जोड़ी को लिया जायेगा और लड़की से सवाल पूछे जायेंगे। जितनी बार लड़की का जवाब ना होगा लड़के की वैक्सिंग की जाएगी। सबसे पहली जोड़ी थी बंदगी और आकाश। सलमान ने आकाश को अपनी शर्ट उतारकर लेटने को बोला। इसके बाद सलमान ने बंदगी को हर सवाल का जवाब ना बोलने को कहा और जितनी बार बंदगी ने ना बोला आकाश की छाती के बाल वैक्स होते गये। इस नज़ारे को घरवालों और दर्शकों से भी बेहद एन्जॉय किया। ये सीन इतने मज़ाकिया थे कि बिग बॉस का जल्लाद भी हंस पड़ा। ये पहली बार था जब जल्लाद इस शो पर हंसा हो।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >.@beingsalmankhan comes up with a fun task for the #BB11 housemates! Stay tuned for the #WeekendKaVaar tonight at 9pm! pic.twitter.com/r1dApwXsll
— COLORS (@ColorsTV) November 5, 2017
इसके बाद बारी आई सपना और पुनीश की। सपना ने कहा कि वे हर सवाल का जवाब ना देंगी अगर वैक्सिंग उन्हें करने दी जाये तो। पुनीश आधे टास्क में ही भाग खड़े हुए लेकिन सलमान ने उन्हें वापस बुला लिया। विकास और हिना की जोड़ी आखिरी थी। यूं तो विकास ने वैक्सिंग करवाने के समय बहुत ड्रामे किये लेकिन बाद में चुपचाप वैक्सिंग करवा ली।
सलमान ने बताया कि बंदगी कालरा का बॉयफ्रेंड शो पर आया है और बंदगी डर गयीं। लेकिन जब सलमान ने बताया कि वे मज़ाक कर रहे हैं तब बंदगी की जान में जान आई। इसके बाद सलमान ने बताया कि सपना और बंदगी एलिमिनेशन से सेफ हैं। सलमान ने घरवालों को दिखाया कि उनका घर कितना गन्दा है। सलमान ने घरवालों को सफाई के लिए ज्ञान दिया और फटकार भी लगाई। इसके बाद सभी घरवालों ने मिलकर अर्शी और विकास को घर में सबसे ज़्यादा गन्दगी फैलाने वाला बताया। अर्शी ने इसपर हिना के अस्थमा का मज़ाक उड़ाया और हिना रो पड़ी। इसपर सलमान ने अर्शी को डांटा।
सलमान ने एलान किया कि इस बार सुल्तानी अखाड़े में प्रियांक और आकाश के बीच मुकाबला होगा। इन दोनों ने पहले राउंड में एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई और अंत में प्रियांक विजेता बने। सलमान ने बताया कि प्रियांक इस हफ्ते सेफ हैं।
शो पर घरवालों के बारे में बात करने आये बिग बॉस की पुरानी प्रतियोगी तनिषा मुखर्जी, टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और आजतक की एग्जीक्यूटिव एडिटर श्वेता सिंह। तनिषा ने बताया कि वे इस बार घरवालों से नाराज़ हैं क्योंकि वे मिलकर नहीं खेल रहे हैं और उनके रिश्ते हर हफ्ते बदल रहे हैं। करणवीर और तनिषा दोनों ने शिल्पा और विकास की लड़ाई के बारे में बात की। जहां करण ने काफी हद तक विकास की साइड ली वहीं तनिषा ने कहा कि विकास ये सब फुटेज के लिए कर रहे हैं।
इसके बाद सलमान ने बताया कि बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था जिसमें उन्हें अपना एक ऐसा सीक्रेट बताना है, जो कोई नहीं जनता। बेस्ट सीक्रेट वाले सदस्य को अगले नॉमिनेशन में इम्युनिटी मिलेगी। पुनीश ने बताया कि शो पर आने से पहले उनके दोस्त ने उन्हें बंदगी की तस्वीर भेजी थी, जिसे उन्होंने सेव करके रखा था। अर्शी ने बताया कि उनका क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने का विवाद असल में मज़ाक था। ढिंचैक पूजा ने बताया कि उनके कई लड़के फैन्स पीछे पड़े हैं, जिसकी वजह से उनकी माँ उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने देती। बेनाफ्शा ने बताया कि वे एंग्जायटी की शिकार हैं और अपनी बिमारी से लड़ने की कोशिश कर रही हैं। सपना ने बताया कि वे सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए पढ़ना चाहती थीं, लेकिन पैसों की तंगी के चलते कभी अपनी माँ को नहीं बता पायी। शिल्पा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से झूठ बोला था कि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और अब वे इस बात पर पछताती हैं। सभ्यसंची ने बताया कि वे अपने प्यार के लिए एक बार सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाने वाले थे।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Gharwalein nominations se bachne ke liye kholenge apni zindagi ke gehre raaz! Tune in tonight at 9pm! #WeekendKaVaar pic.twitter.com/4lfBjIOGa8
— COLORS (@ColorsTV) November 5, 2017
सलमान ने श्वेता सिंह, तनिषा मुखर्जी और करणवीर बोहरा को सबसे बेस्ट सीक्रेट बताने वाले सदस्य के लिए वोट करने को बोला। करण ने सभ्यसंची को वोट दिया और तनिषा और श्वेता ने शिल्पा शिंदे को। सलमान ने घरवालों को बताया कि ढिंचैक पूजा इस हफ्ते घर से बाहर हो रही हैं। सभी ने पूजा को उनका गाना 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाकर विदा किया।
अब आगे क्या होगा ये देखना दिलचस्प होगा। किसे मिलेगी नॉमिनेशन से इम्युनिटी और कौन होगा नोमिनेट?