बिग बॉस 11 : सलमान ने छोड़ा हिना का साथ, कहा इस बार अर्शी से सहमत हूं !
बिग बॉस 11 : सलमान ने छोड़ा हिना का साथ, कहा इस बार अर्शी से सहमत हूं
Updated : January 08, 2020 10:25 PM ISTबिग बॉस में वीकेंड का वार लेकर इस शनिवार सलमान खान खुशमिजाज़ में आये थे। उन्होंने अपने सीक्रेट रूम से घरवालों को कॉल कर शिल्पा की रोटियों की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर जाकर उसे आंगन का रूप दिया और एक फैमिली ट्री लगाया। सलमान ने फैमिली ट्री पर लगे घरवालों के चेहरों को अलग अलग केटेगरी में बांटा। उन्होंने कहा कि हितेन घर की ऑडियंस मात्र हैं तो वहीं हिना और बेनाफ्शा चार्जर हैं और लव और पुनीश रोबोट हैं।
इसके बाद सलमान ने पिछले हफ्ते हुए लड़ाई और मस्ती की हाइलाइट्स दिखाई, जिसमें प्रियांक और अर्शी की लड़ाई देखने को मिली। इसी के साथ अर्शी और हितेन की बातें, जिसमें हितेन ने अर्शी से मज़ाक में कहा कि उनका छोटा भाई अभी सिंगल है अगर वे चाहे तो उससे शादी कर सकती हैं। अर्शी ने कहा कि नहीं उनके घर में इससे लड़ाई होगी क्योंकि अर्शी हमेशा हितेन में ही इंटरेस्टेड रहेगी। वहीं विकास और शिल्पा मज़ाक-मज़ाक में इन दोनों के रिश्ते का सहयोग कर रहे थे।
सलमान ने मी टीवी के ज़रिये घरवालों से बात की और सभी से घर के विलेन के बारे में पूछा। ज़्यादातर लोगों ने प्रियांक का नाम लिया और बंदगी ने बताया कि कैसे पिछले हफ्ते जब सलमान ने बंदगी के इनविजिबल बॉयफ्रेंड समीर की बात कर मज़ाक किया था तो प्रियांक, लव और हिना ने इस मज़ाक को कैसे आगे बढ़ाया और उन्हें चिढ़ाया। बंदगी ने शिकायत की कि प्रियांक को पता है कि बंदगी और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड के बीच क्या हुआ था, कैसे वो इंसान बंदगी को किसी और के साथ शेयर करने को तैयार था और इसीलिए उन्हें उसे छोड़ दिया। लेकिन प्रियांक सबकुछ जानते हुए भी इस बात का मज़ाक बना रहे हैं। इसके साथ ही बंदगी ने कहा कि प्रियांक की यूएस में एक गर्लफ्रेंड है और स्प्लिट्सविला की दिव्या उनकी गर्लफ्रेंड हैं उन्होंने जब प्रियांक को उनके लिए कुछ नहीं कहा तो प्रियांक को ऐसे करने की क्या ज़रूरत है।
सलमान ने बेनाफ्शा और आकाश के बीच लड़ाई के बारे में बात की तो बेन ने बताया कि उन्होंने आकाश को कहा था कि वे रोज़ रात को अर्शी के पास जाते हैं और उन्हें कुछ कुछ दिखाने को बोलते हैं। सलमान ने इसपर कहा कि जब सब लोग इस घर में नए नए आए थे, तब सभी ने कुछ ना कुछ मज़ाक किया था जिसका घरवालों ने तब बुरा नहीं माना लेकिन अब सबकी भड़ास निकल रही है। ऐसा क्यों? इसपर सभी ने सहमती दी। सलमान ने हिना से कहा कि वे चाहती तो बेन को समझा सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि आग में घी डाला है ! हिना ने सफाई दी कि उन्होंने कहा था इस बात को आगे लेकर जाओ जबकि सलमान ने बताया कि उन्होंने बात के बजाये मुद्दा शब्द का इस्तेमाल किया था! वहीं अर्शी ने कहा कि बात और मुद्दा में बहुत फर्क होता है और हिना यहां पर गलत हैं जिसपर सलमान ने सहमति दी!
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >.@BeingSalmanKhan lenge gharwalon se hafte ka hisab only on #WeekendKaVaar, tonight at 9pm! #BBSneakPeek pic.twitter.com/L19WyI8hr1
— COLORS (@ColorsTV) November 11, 2017
सलमान ने लक्ज़री बजट और शो की प्राइज मनी के बारे में घरवालों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आखिर कैसे घर के दोनों समझदार सदस्य हिना और विकास ने शो की प्राइज मनी ही शून्य कर दी और अब जीतने वाले व्यक्ति को शो के अंत में बिग बॉस की ट्राफी के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। हिना और विकास ने सलमान से माफ़ी मांगी। सलमान ने कहा अब गया पैसा वापस नहीं आएगा और आगे क्या होगा बस भगवान ही जानता है। सलमान ने हितेन से कहा कि वो भी समझदार हैं आखिर इस टास्क में उन्हें क्या हो गया था। हितेन ये सुनकर अपना मुंह छुपाने लगे जबकि सलमान ने कहा हितेन को उस टास्क को छोड़ते देख सलमान हँस-हँस कर पागल हो गये थे।
सलमान ने पुनीश और बंदगी को समझाते हुए कहा कि जो भी वे कर रहे हैं गलत है। उन्हें प्यार मोहब्बत जो भी करना है ठीक से करें। जो वो रात के अँधेरे में करते हैं वो उनके माता-पिता को भी टीवी ओअर देखने को मिलता है। अगर वे असल ज़िन्दगी में भी माता-पिता के सामने ये सब करते हैं तो करें वरना तमीज़ से रहें। इसके बाद सलमान ने कहा कि वे रविवार को घर से बेघर होने वाले सदस्य का नाम बतायेंगे और घरवालों से विदा ली।
सलमान ने जाने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा घर में अपनी फिल्म 'फिरंगी' का प्रमोशन करने आये। उन्होंने घरवालों के साथ गेम खेला और अपनी फिल्म के बारे में बताया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Bigg Boss ke ghar me @KapilSharmaK9 ne jamayi mehfil! Dekhiye aaj raat 9pm! #WeekendKaVaar #BBSneakPeek pic.twitter.com/5XJ87Ktmvo
— COLORS (@ColorsTV) November 11, 2017
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Bigg Boss ke ghar me @KapilSharmaK9 ne jamayi mehfil! Dekhiye aaj raat 9pm! #WeekendKaVaar #BBSneakPeek pic.twitter.com/5XJ87Ktmvo
— COLORS (@ColorsTV) November 11, 2017
इसके बाद वे घर से बहर आये और उन्होंने सलमान से मिलकर उनके साथ भी गेम खेला और काफी मस्ती की।
आज बिग बॉस के घर से 1 नहीं बल्कि 2 सदस्य बाहर होंगे। कौन है ये दोनों सदस्य ये जानना दिलचस्प होने वाला है आप बने रहिये हमारे साथ।