टीवी पर फ्लॉप हुई बॉलीवुड की ये सुपरहिट एक्ट्रेसेज़ !
Updated : August 07, 2019 04:30 PM ISTटीवी का पर्दा उस समय बहुत बड़ा हो गया था जब बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद एक्ट्रेसेज़ ने टीवी पर डेब्यू किया था। इस लिस्ट में श्रीदेवी, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेसेज़ शामिल थीं। उस समय तक ये हीरोइन फिल्मों का बड़ा नाम थीं और इनके नाम कई बड़ी फिल्में थीं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि बॉलीवुड फिल्मों में सफल होने के बाद ये एक्ट्रेसेज़ टीवी पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेज़ जो टीवी पर आकर फ्लॉप हो गई-
श्रीदेवी – मालिनी अय्यर
श्रीदेवी ने बॉलीवुड फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद टीवी से वापसी की थी। वो टीवी शो ,मालिनी अय्यर’ नाम के शो में नज़र आई थी। ये शो 2004 में आया था। इस शो की कहानी मालिनी नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घुमती रही। इस शो में वो एक साउथ की रहने वाली महिला के किरदार में थी। लेकिन एक सुपरहिट एक्ट्रेस इस शो को सफल नहीं बना पाई। इसके बाद ये दोबारा कभी टीवी शोज़ में काम करती नहीं नज़र आई।
रवीना टंडन
इन्होंने बॉलीवुड में सक्सेसफुल सफ़र के बाद टीवी शो ‘साहब बीवी और गुलाम’ में छोटी बहु का किरदार निभा कर टीवी पर एंट्री की थी। लेकिन ये शो फ्लॉप साबित हुआ। वैसे उसके बाद ये कई टीवी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने 'करिश्मा- द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी' नाम के एक टीवी शो में नज़र आई थी। इस शो में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आने के बाद भी ये शो किसी को याद नहीं।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली भी 'अजीब दास्तां है ये' नाम के एक शो में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा चुकी हैं। लेकिन शायद दर्शकों को ये फिल्मों में ही पसंद हैं। इसलिए इनके टीवी शो को किसी ने पसंद नहीं किया।
ग्रेसी सिंह
टीवी सीरियल ‘संतोषी माँ’ में माता रानी बनी हुई ग्रेसी सिंह बॉलीवुड में ‘लगान’ और ‘मुन्नाभाई MBBS’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की लीड हीरोइन रह चुकी हैं। लेकिन माता के रूप में इन्हें कोई खास पसंद नहीं कर रहा।
अमृता राव
अमृता भी टीवी सीरियल 'मेरी आवाज ही पहचान है' (में नज़र आई थीं। यहां ये एक सिंगर की भूमिका में थी। लेकिन इनका टीवी डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ।
भाग्यश्री
सलमान की पहली हिट फिल्म की हीरोइन का बॉलीवुड में भी करियर उतना सफल नहीं रहा और जब ये टीवी पर लौटी तो भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई। भाग्यश्री ने 'लौट आओ तृषा' नाम के टीवी सीरियल में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इनका ये शो फ्लॉप साबित हुआ।