टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा और मंगेतर रिपसी भाटिया की शादी का कार्ड बेहद खूबसूरत है, देखिये तस्वीरें !
Updated : April 12, 2019 10:47 PM ISTशरद मल्होत्रा ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में बनाई है, जो शादी के नाम से ही दूर भागता है। यहाँ तक कि शरद ने दिव्यांका त्रिपाठी के साथ अपने 7 साल पुराना रिश्ता सिर्फ इसलिए तोड़ दिया था क्योंकि दिव्यांका उनसे शादी करना चाहती थीं और शरद इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसा ही कुछ कारण शरद के दूसरे ब्रेक का भी था। शरद, एक्ट्रेस पूजा बिष्ट के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने शादी के लिए ना होने की वजह से अपने रिश्ते को तोड़ दिया। हालाँकि फैन्स को झटका तब लगा जब शरद ने अचानक से दिल्ली की फैशन डिज़ाइनर रिपसी भाटिया से शादी का ऐलान किया।
लेकिन बात सच है और शरद की रिपसी से शादी सही में हो रही है। शायद शरद को अपनी ज़िन्दगी का हमसफ़र रिपसी के रूप में मिल गया और इसीलिए उन्होंने ये फैसला किया। अब शरद और रिपसी, 20 अप्रैल 2019 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ये रहा उनकी शादी का कार्ड !
शादी के कार्ड के मुताबिक, इन दोनों की शादी से एक दिन पहले यानी 19 अप्रैल को कॉकटेल सेरेमनी होगी, जिसमें शरद और रिपसी रिंग एक्सचेंज करेंगे। ये सेरेमनी मुंबई के जुहू के जेडब्लू मैरिअट में होगी।
मुंबई के द क्लब में 20 अप्रैल को शरद और रिपसी की शादी होगी।
शरद के होमटाउन कोलकाता के जेडब्लू मैरिअट में 3 मई को इन दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा।
क्या आप शरद की शादी के लिए उत्साहित है?