सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा को मिला है बार-बार मर कर जिन्दा होने का वरदान !
Updated : January 24, 2019 03:58 PM ISTजी टीवी के सबसे पॉपुलर और देश के नंबर 1 सीरियल ‘कुमकुम भाग्या’ पिछले करीब 5 सालों से ऑडियंस को एंटरटेन किये हुए है। अभि और प्रज्ञा के लव स्टोरी को शुरू से लेकर आज तक लोग पसंद कर रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि इन 5 सालों में सीरियल की कहानी अभि और प्रज्ञा से आगे नहीं बढ़ी है।
शो के मेकर्स ने अभि और प्रज्ञा के मिलने बिछड़ने की कहानी को ही 5 सालों तक खींच लिया। और ही सिचुएशन को कई बार दिखा दिया। जैसे कई बार लीप लेने के बाद हर बार प्रज्ञा को मरवा दिया। और फिर एक कुछ हफ़्तों के बाद उनकी शो में वापस एंट्री हो गई।
अगर यकीन न हो तो ये पढ़ लीजिये कि प्रज्ञा कितनी ही बात मर कर जिंदा हो गई-
एक्सीडेंट में हुई प्रज्ञा की डेथ
इस सीरियल की कहानी उस वक़्त आगे बढ़ने लगी थी जब तनु ने अभि के बच्चे की माँ बनने की झूठी कहानी बनाई थी। प्रज्ञा को जब इस बात कीसच्चाई पता चली तो उनका एक्सीडेंट हो जाता और सीरियल में उन्हें मरा हुआ दिखा दिया जाता है। लेकिन कहानी अभी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ हफ़्तों बाद शो में प्रज्ञा की फिर से एंट्री होती है और इस बार प्रज्ञा बदला लेने के लिए वापस आई हैं।
निखिल ने किया प्रज्ञा का मर्डर
अभि और प्रज्ञा से बदला लेने के लिए निखिल और तनु प्लानिंग करते हैं। जिसमें अभि को बचाने के चक्कर में प्रज्ञा फंस जाती हैं। और निखिल की बंदूक की गोली का शिकार होकर डैम में गिर कर मर जाती है। फिर एंट्री होती है प्रज्ञा की हमशक्ल मुन्नी की। चलो यहाँ तक तो ठीक था, लेकिन एक बार फिर प्रज्ञा प्लाट में वापस आ जाती हैं। मतलब इन्हें तो वरदान मिला है कि कोई इन्हें मार नहीं सकता।
सिमोनिका ने की मारने की प्लानिंग
अब तक सीरियल की कहानी आगे बढ़ चुकी थी। जहां सिमोनिका की एंट्री होती है। सिमोनिका को अपने पति दुष्यंत की मौत का बदला अभी से लेना है। लेकिन प्रज्ञा तो आदर्श पत्नी है। वो कैसे ऐसा होने दे सकती हैं। इसलिए एक बार फिर प्रज्ञा सिमोनिका का शिकार बनती हैं। और इस बार फिर बच जाती हैं।
तनु और निखिल ने की प्रज्ञा को मारने की प्लानिंग
अब इन 5 सालों में कई बार प्रज्ञा को मारा गया और जिंदा कर दिया गया। ऐसा तो बस एकता कपूर के सीरियल में ही होता है। वैसे हाल के एपिसोड के मुताबिक एक बार फिर प्रज्ञा मरने वाली हैं। अभि और प्रज्ञा की नजदीकियों को लेकर तनु चिढ जाती हैं और वो निखिल से प्रज्ञा को रास्ते से हटाने के लिए बोलती हैं। लेकिन अब जानना ये है कि क्या प्रज्ञा सच में मर जाती हैं या फिर जिंदा हो कर वापस आ जाएँगी।